
शराबी Teacher, शराब पीकर School में छात्रों को पढ़ा रहा विद्या का पाठ, जानकारी के बाद Education विभाग का दावा करेंगे कड़ी कार्यवाही।
शराब के नशे में मदमस्त Teacher, स्कूल में नही बनता Mid day Meal

Umaria – जिले के एक सरकारी School में शिक्षा व्यवस्था की इतनी हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर शायद आपको M P सरकार की Free शिक्षण व्यवस्था से मोह भंग हो जाए यहां एक Teacher की शर्मनाक करतूत सामने आई है शिक्षक रोजाना शराब के नशे में धुत होकर विद्यालय पंहुचता है और छात्रों को विद्या का पाठ पढ़ाता है, मामला जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत गिंजरी का है।
शराब के नशे में मदमस्त Teacher, स्कूल में नही बनता Mid day Meal

जहां के शासकीय प्राथमिक School गिंजरी में पदस्थ Teacher उमे लाल बैगा ने गुरु जैसे सम्मानित पद की गरिमा को तार – तार कर दिया है, शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर विद्या के मंदिर में पंहुचकर नशे में लड़खड़ाते हुए अपने पदीय दायित्वों से खिलवाड़ तो कर ही रहा है साथ ही आदिवासी बाहुल्य ग्राम के नौनिहाल Students के सामने एक ऐसी तस्वीर पैदा कर रहा है जो छात्रों का भविष्य गढ़ने की बजाय उजाड़ने की ओर ले जायेगा।
शराब के नशे में मदमस्त Teacher, स्कूल में नही बनता Mid day Meal

जब Teacher उमे लाल बैगा से वायरल Video के बारे में पूंछा गया तो कह दिया कि हमारा लड़का सरपंच है, हमारा बाप सरपंच है, जाकर Collector को बता दो, हमको किसी का डर नही है। वहीं जब M D M के बारे में पूंछा गया तो कह दिया कि बच्चे नही खाते हैं हम जबरदस्ती खिलाते हैं।
शराब के नशे में मदमस्त Teacher, स्कूल में नही बनता Mid day Meal

Class 4 के छात्र रमेश ने बताया कि कभी भोजन बनता है कभी नही बनता हम लोग घर जाते हैं, खाना खाने। Sir कभी कम तो कभी ज्यादा शराब पीकर विद्यालय आते हैं।
शराब के नशे में मदमस्त Teacher, स्कूल में नही बनता Mid day Meal

वहीं Class 5 के छात्र प्रिंस यादव ने बताया कि हमारे सर कभी ज्यादा शराब पीकर आते हैं और कभी कम पी कर आते हैं, वहीं बताया कि कभी खाना मिलता है, कभी नही मिलता है और Sir इधर उधर घूमते रहते हैं, कभी आधा घंटा Teach कर छुट्टी कर देते हैं कभी भी दाल चावल के अलावा कुछ नही बनता है, जब बनता है तो बस दाल और Rice, आज दाल खत्म हो गई है तो नही बना, आज रसोइया नही आई है। 26 जनवरी को पूड़ी सब्जी और खीर बनता है, हम लोग घर जाकर खाना खाते हैं।
शराब के नशे में मदमस्त Teacher, स्कूल में नही बनता Mid day Meal

इस मामले में जब प्रभारी D P C सुशील मिश्रा से बात की गई तो उनका कहना है कि हमको आप लोगों के द्वारा जानकारी दी गई है हम इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे जो शासन के नियमानुसार होगा। M D M के लिए हमने B R C को बोला है वो अपना प्रतिवेदन देंगे और हम उसको जिला पंचायत भेज रहे हैं। M D M न बनने का कारण क्या है जिला पंचायत के माध्यम से हम उसको भी देखेंगे।
शराब के नशे में मदमस्त Teacher, स्कूल में नही बनता Mid day Meal

गौरतलब है कि छात्रों को Teacher की करतूत से डर भी लगता है लेकिन कच्ची उम्र के इन छात्रों ने शायद अपने गुरु के रूप में इस शराबी Teacher की छवि को स्थापित कर लिया है, शिक्षक उमेलाला बैगा महज शराब पीकर ही विद्यालय नही पंहुचाता है बल्कि बोतल में भरी शराब को स्कूल की Class में छात्रों के सामने रखकर Drink है और छात्रों को पढ़ाता है, Video में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, स्कूल में छात्रों को शासन के नियमानुसार M D M भी नही दिया जा रहा है, छात्र लंच टाइम में घर जाकर भोजन कर आते हैं, इस पूरे मामले की जानकारी के बाद विभाग में हड़कंप की स्थित है और जिम्मेदार अधिकारियों ने तत्काल कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
शराब के नशे में मदमस्त Teacher, स्कूल में नही बनता Mid day Meal







