Home भ्रष्टाचार जनपद पंचायत में भारी भ्रष्टाचार ईमानदार सीईओ के बड़े कारनामे

जनपद पंचायत में भारी भ्रष्टाचार ईमानदार सीईओ के बड़े कारनामे

916
0

उमरिया – जिले के जिस विभाग में नजर दौड़ाएं तो उसी विभाग में भारी भ्रष्टाचार नजर आएगा। अभी आपको मानपुर जनपद पंचायत के भ्रष्टाचार की थोड़ी सी झलक दिखाई गई थी अब आपको करकेली जनपद पंचायत सीईओ दिवाकर नारायण पटेल (डी एन पटेल) के कारनामों की झलक दिखाते हैं। वैसे तो प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ईमानदारी का दम्भ भरते हैं, अपनी सभाओं में खुले आम कहते हैं कि किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा, उसकी सेवा समाप्त की जाएगी। मुख्यमंत्री जी आपके नुमाइंदे सीईओ जनपद पंचायत करकेली के भ्रष्टाचार की एक झलक देख लीजिए, यह हम नही कहते हैं, यहां तो कागज बोलता है और आपकी पार्टी के जनपद सदस्य खुद जिले के कलेक्टर डॉक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी एवं सीईओ जिला पंचायत ईला तिवारी को सबूत सहित आवेदन देकर आये हैं।
अब आप सीईओ जनपद पंचायत करकेली डी एन पटेल से रिकवरी करवा कर उनकी सेवा समाप्त कीजिये, तब तो आपकी ईमानदारी में भी चार चांद लग जाय।

सीईओ जनपद पंचायत करकेली डी एन पटेल

मामला इतना संगीन है कि जो माफ करने लायक ही नही है। चलिए आपको बताते हैं। आप तो हर समय प्रदेश के विकास की चिंता करते रहते हैं लेकिन आपके अधिकारी विनाश की चिंता करते हैं।
जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित सभी सदस्य गण चाहे वो पक्ष के हों या विपक्ष के सभी ने जिले के कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत को पत्र के माध्यम से, जनपद पंचायत करकेली में पदस्थ सीईओ डी.एन. पटेल के द्वारा शासन की चल रही योजनाओं में खुलेआम भ्रष्टाचार कर बिना कमीशन के कोई काम नहीं करने का आरोप लगाए हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण एसबीएम योजना अर्थात स्वच्छ भारत मिशन योजना में ग्राम पंचायतों के द्वारा 7 प्रतिशत कमीशन न दिये जाने के कारण 31 मार्च को 5131162/- इक्यावन लाख इकतीस हजार एक सौ बासठ रुपये की राशि का बजट लेप्स हो गया किंतु ग्राम पंचायतों को राशि नहीं दी गई जिसके कारण ग्राम पंचायतों की देनदारी आज तक शेष हैं।


इसी तरह मनरेगा योजना में भी 10 प्रतिशत कमीशन लिए बिना सामग्री का भुगतान नहीं किया जाता जिसके कारण जनपद पंचायत करकेली मनरेगा योजना में 5 करोड रुपये की देनदारी आज भी शेष हैं।


इतना ही नही जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनांतर्गत प्रगतिरत समस्त परियोजनाओं की कार्यवार व्यय की जानकारी मांगने पर इनके द्वारा किसी प्रकार की कोई भी जानकारी नहीं दी जाती हैं।
अब और आगे भी देखिये मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सामूहिक विवाह में भी किस तरह भ्रष्टाचार किया गया उसका भी एक प्रूफ नमूना देखिए। यह तो आपकी अति महत्वपूर्ण योजना है क्योंकि आप अपने भंजियो के लिए तो हर कुछ करने को हर वक्त तैयार रहते हैं।
07 जून 2023 को जनपद पंचायत करकेली में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न पंचायतों से आये लगभग 80 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। आपके द्वारा चलाई गई यह योजना तो गरीब माता – पिता के लिये एक सहारा है जो अपनी बेटिया का विवाह अपने से नहीं कर पाते है।
इसमें भी पैसों का हवसी सीईओ जनपद पंचायत करकेली डी एन पटेल अपना हिस्सा लेकर उन जोड़ों का विवाह कर दिये जिनका विवाह पूर्व में उनके माता-पिता घर से विधिवत् वैदिक रीति रिवाज से करके और अपने बेटी को घर से विदा कर चुके हैं। किंतु आपके भ्रष्टाचारी सीईओ ने इस महत्वपूर्ण योजना को भी नहीं छोड़ा और सौदे बांजी करके अपात्र जोड़ो का विवाह सम्पन्न करवा दिया। इतना ही नही जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य किसी को कोई जानकारी नही दिया कि कहीं पोल न खुल जाए।


जनपद पंचायत करकेली के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जब से डी०एन० पटेल सीईओ जनपद पंचायत करकेली के पद पर पदस्थ हुये है तब से लगातार उपेक्षा कर रहे हैं तथा अपने मनमर्जी तरीके से बिना निर्वाचित प्रतिनिधियों की सहभागिता व उनके बिना जानकारी के मनमानी तरीके से जनपद पंचायत का कार्य कर रहे हैं। जिससे हम सभी जनपद सदस्य अपने को ठगा हुआ और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन में सूची क्र० 5 में दर्ज वधु तथा वर का विवाह वैदिक रीतिरिवाज से 02 मई 2023 को सम्पन्न हो चुका हैं। इसी प्रकार पूर्व से कई विवाहित जोडो का विवाह फिर से करवा कर जम कर कमीशनखोरी की गई है। इतना ही नहीं सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकों पर अनावश्यक दबाब बना कर अवैध तरीके से पैसों की मांग की जाती है, जिसके चलते सारे विकास कार्य ठप पड़े हैं, ऐसे में 5 माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में क्या असर पड़ेगा, खुद ही अनुमान लगाया जा सकता है।

इस मामले में जब सीईओ जिला पंचायत ईला तिवारी से बात की गई तो उनका कहना है कि आज करकेली के सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई है, इसकी जांच करवा कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री जी यह तो कुछ नमूना है अब आप अपने अधिकारियों से जनपद पंचायत करकेली के सीईओ डी एन पटेल के द्वारा किये गए भ्रष्टाचारों की जांच करवा कर सेवा समाप्त कीजिये ताकि जनता के बीच आपकी छवि निखर कर और अच्छी हो जाये और करकेली जनपद पंचायत/बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता प्रसन्न हो जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here