Home क्राइम दिन दहाड़े हुई कार लूट के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर...

दिन दहाड़े हुई कार लूट के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा

213
0

दिन दहाड़े बुकिंग के नाम पर बुला कर लूटी गई कार एवं मसरूका पुलिस ने किया बरामद, 01 आरोपी एवं 01 अपचारी बालक को लिया गया हिरासत में

क्या है पूरी घटना

Umaria – दिनांक 01.02.2025 की सुबह करीब 10.03 बजे फरियादी दुर्गेश यादव पिता कालिका यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम भरौला थाना उमरिया कोतवाली अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी क्षेत्र सिविल लाइन जो कि सोनेलाल यादव निवासी ग्राम कोयलारी की अर्टिगा कार चलाता है, के पास कॉल आया और बोला कि एक बुकिंग है. गाड़ी लेकर कटनी जाना है तब फरियादी गाड़ी लेकर कॉलर के बताये अनुसार ग्राम भरौला सिद्ध बाबा के पास पहुंच गया। जहां पर 02 लोग पहले से खड़े थे वो लोग आकर गाड़ी में बैठ गए और अपने पास रखे धारदार हथियार पेचकस को निकालकर फरियादी के गले के पास लगाकर बोला कि कोई आवाज मत करना और गाड़ी मेरे साथ बाले दूसरे लड़के को चलाने दे नही तो तुम्हे जान से मार दूंगा। फरियादी ने डरकर उसके साथी को गाडी चलाने के लिये दे दी। उसके बाद दोनो आरोपी फरियादी को जोगिन के जंगल में लेकर गए और मारपीट किये एवं उसके पास रखे वीवो कंपनी का मोबाइल एवं पर्स छीन लिये और उसकी अर्टिगा गाड़ी जिसका नंबर एमपी 54 सीए 5220 लेकर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 48/25 धारा 309(6), 127 (2), 61(2), 3 (5) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया।

एडिशनल एसपी ने बताया

एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि घटना की जानकारी लगने पर आरोपी की पतारसी एवं गिरफ्तारी व मसरूका की बरामदगी हेतु तत्काल चौकी सिविल लाईन एवं थाना चंदिया की संयुक्त पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा कार का पता लगाने के लिये सभी रास्ते पर खोजबीन की गई, रास्ते में मिले सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये गये साक्ष्य संकलन एवं तकनीकी सहायता से मामले में पुलिस अपचारी बालक उम्र 16 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसके द्वारा बताया गया कि उसने शिवम यादव के कहने पर गाडी बुकिंग पर बुलाई और शिवम यादव ने फरियादी के गले पर पेचकस अड़ा कर प्लानिंग के अनुसार गाड़ी लूटकर ले गये गाड़ी लूटने का उद्देश्य उसके माध्यम से डीजल चोरी में उपयोग करना था। मामले में मुख्य आरोपी शिवम उर्फ शिब्बू यादव पिता राम रतन यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम लोढ़ा को गिरफ्तार किया गया जिसके द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मुख्य आरोपी शिवम उर्फ शिब्बू आदतन बदमाश है जिसके विरूद्ध हत्या, लूट, चोरी, मारपीट के कई प्रकरण दर्ज है।

पूरी कार्रवाई में कौन रहे शामिल

पूरे मामले में थाना प्रभारी कोतवाली उनि बालेन्द्र शर्मा, चौकी सिविल लाईन प्रभारी उनि बृजकिशोर गर्ग, उनि शिवंदन पुसाम थाना चंदिया, सउनि वीरन्द्र सिंह, प्र. आर. रौशन, प्र. आर. शिशिर, प्र.आर. राजेन्द्र, आर. नरबद, आर. नीलेश, आर. आकाश चौकी सिविल लाईन, सउनि धर्मेन्द्र, प्र.आर दलबीर, प्र. आर. रवि, आर. दिलीप, आर, गनेन्द्र, आर, सौरभ, आर. सूर्यप्रताप एवं सायबर सेल से संदीप सिंह का योगदान रहा।

क्या है जिले में अपराध की स्थिति और समाज की अपेक्षा

गौरतलब है कि जिले में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है, भले ही पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रही है लेकिन यह तो तय है कि अपराधियों में कानून का खौफ समाप्त हो गया है। वहीं सबसे बड़ी बात यह भी है कि न्यायालय के आदेश के अनुसार पुलिस अपराधियों का चेहरा समाज के सामने नही लाती है जिसके चलते लोग उनको पहचान नही पाते हैं और सतर्क नही हो पाते हैं। ऐसे में माननीय न्यायालय से समाज की अपेक्षा है कि आरोपियों के चहरे समाज के सामने लाने की अनुमति प्रदान करें ताकि लोग सतर्क होकर समय रहते पुलिस को सूचना दे सकें ताकि अपराधों में कमी आये।

दिन दहाड़े हुई कार लूट के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here