Home क्राइम देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष के ससुर...

देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष के ससुर सहित अन्य पर प्रकरण दर्ज

239
0

हिन्दू देवी – देवताओं पर अभद्र टिप्पड़ी करने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष के ससुर सहित आयोजक एवं कथावाचक पर एफआईआर दर्ज

हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी

उमरिया – जिले में इन दिनों कहीं भी कोई भी हिन्दू देवी देवताओं का मजाक बना कर रख दिया है, कहीं धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास तो कहीं देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करना, आम बात हो गया है। ऐसा ही एक मामला मानपुर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1 सेमरा से सामने आया है जहां कथा के नाम पर समाज में जहर परोसा जा रहा है, हिन्दू देवी देवताओं पर खुले आम मंच के माध्यम से अभद्र टिप्पणी किया जा रहा है। कथा वाचक ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि समाज में जो बहू बेटियों के साथ बलात्कार होता है वह ईश्वर की ईच्छा से होता है, इस तरह की अभद्र टिप्पणी पर हिन्दू संगठन ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है, जिसमें पुलिस ने प्रवचन कर्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष के ससुर व आयोजक पर मामला दर्ज कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला इस तरह है कि उमरिया जिले के मानपुर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1 सेमरा में सात दिवसीय बौद्ध धर्मियों का एक आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें कथा वाचक आर एल बौद्ध ने कहा कि समाज में जो बलात्कार हो रहे हैं वह हिन्दू देवी देवताओं के कारण और उनकी मर्जी से ऐसे अपराध घट रहे हैं, कथा वाचक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसके बाद हिन्दू संगठन ने विरोध करते हुए थाने में मामला दर्ज करा दिया है, पुलिस ने तमाम धाराओं के तहत कथा वाचक, जिला पंचायत अध्यक्ष के ससुर बालकदास पटेल और एक अन्य के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है, सबसे बड़ी बात तो यह है पूरे मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल भी अघोषित रूप से शामिल हैं और मौके पर मौजूद भी हैं। इस घटना के बाद भाजपा नेत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष से प्रदेश भाजपा कार्यालय ने स्पष्टीकरण मांगा है।

क्या कहे एडिशनल एसपी

वहीं घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि ग्राम सेमरा में एक बौद्ध कथा का आयोजन पिछले कुछ दिनों से चल रहा है, इसमें दो तारीख को कथा वाचकों ने हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया था, इस बात को लेकर उन लोगों पर कल एफआईआर दर्ज की गई है इसमें कुल तीन लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है जिसमे आयोजक बालक दास पटेल, संयोजक दुर्गेश बौद्ध और कथावाचक आर एल बौद्ध हैं। इनके ऊपर धारा 196 (1), 299 बीएनएस एवं अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण को विवेचना मे लिया है, अभी माहौल ठीक है हमने पुलिस को वहां लगा दिया है ताकि वहां कोई अव्यवस्था ना बने, वही जब कथा वाचक की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि यह अपराध जमानती अपराध की श्रेणी में आता है इसमें थाने से जमानत हो जाती है मगर हम देखेंगे की जमानत देना है या नहीं देना है, इसमें आज कार्रवाई होगी, वहीं बताए कि जिनके खिलाफ एफआईआर हुई है उनके द्वारा कथा नहीं की जा रही है उनके सहयोगी व अन्य लोग अभी कथा कर रहे हैं और पांच या 6 तारीख को यह समाप्त हो जाएगी, पुलिस की पूरी निगरानी इस पर है।

क्या हैं समाज मे हाल

गौरतलब है कि आए दिन जिसको भी मन पड़ता है वह हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ कुछ भी कहीं भी जहर उगलना शुरू कर देता है जिससे समाज में आक्रोश बढ़ता है और समाज का माहौल भी खराब होता है इसके लिए सरकार और शासन को चाहिए की सख्त धाराएं बनायें जिससे कि उनको सख्त सजा मिल सके किसी भी धर्म के खिलाफ कोई भी बोलने से पहले 10 बार सोचे।

देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष के ससुर सहित अन्य पर प्रकरण दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here