Home सड़क दुर्घटना भीषण सड़क हादसे में जीजा की मौत साला गम्भीर

भीषण सड़क हादसे में जीजा की मौत साला गम्भीर

214
0

तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे हैंडपंप से टकराई, जीजा के गले मे घुसा हैंडपंप का हेंडिल, मौके पर मौत, साला गम्भीर

कैसे घटी घटना

Umaria – जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गहिराटोला अंतर्गत ग्राम नौसेमर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे लगे बन्द पड़े हैंड पम्प से टकराई जिसमे बाइक सवार जीजा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और साला गम्भीर रूप से घायल हो गया। बाइक इतनी तेज रफ्तार में थी कि हैंडपंप का हेंडिल जीजा के गले मे घुस गया और साला गम्भीर हालत में पड़ा रहा तब किसी ने 108 एम्बुलेंस और नौरोजाबाद थाने को सूचना दिया जिस पर 108 एम्बुलेंस की मदद से गम्भीर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मृतक की बॉडी को नौरोजाबाद कोल माइंस हॉस्पिटल की मर्चुरी में रखा गया था।

नौरोजाबाद टी आई ने बताया

नौरोजाबाद टी आई राजेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि कैलाश बैगा पिता अच्छे लाल बैगा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लोढ़ा हरे रंग की एच एफ डीलक्स बाइक से अपने ससुराल ग्राम गहिराटोला आया हुआ था जो रात में अपने साले श्रीवास्तव बैगा पिता विशम्भर बैगा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गहिराटोला के साथ वापस अपने गांव लोढ़ा जा रहा था काफी तेज गति से होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हैंडपंप से टकरा गई जिसमें कैलाश बैगा के गले मे हैंडपंप का हेंडिल घुस जाने से मौके पर ही मौत हो गई और उसके साले श्रीवास्तव बैगा को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल उमरिया में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मर्ग कायम कर मामले की जांच करवाई की जा रही है, मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

भीषण सड़क हादसे में जीजा की मौत साला गम्भीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here