
उमरिया – जिले के मानपुर थाना अंतर्गत ताला के बिझरिया तिराहे में दो ट्रकों की आमने जोरदार भिड़ंत हो गई।

ट्रक क्रमांक आर जे 09 जीसी 1900 और एमपी 20 जेड ओ 3952 की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें 3952 का चालक उसी में फंसा हुआ है। ताला पुलिस चौकी को सूचना मिलते ही तत्काल वीरेन्द्र यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक में फंसे चालक को निकालने के प्रयास में जुटे हैं।

घटना के बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनो अनियंत्रित गति से जा रहे थे जिसके चलते दोनो की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच कर चालक को निकलवा कर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी है साथ ही आगे की कार्रवाई में भी जुटी है।







