
उमरिया – जिला मुख्यालय की नगर पालिका में पदस्थ सीएमओ ज्योति सिंह के भ्रष्टाचारों की शिकायत Bभाजपा पार्षदों द्वारा कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री तक की गई थी, उसको mpbreakingnews.co.in द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। जिसका परिणाम सामने आया और मध्यप्रदेश शासन ने सीएमओ ज्योति सिंह को उमरिया नगर पालिका से स्थानांतरित कर नौरोजाबाद कर दिया है, और किशन सिंह ठाकुर को उमरिया नगर पालिका भेज दिया गया है।

नगर की जनता जिले के कलेक्टर से अपेक्षा करती है कि उनके द्वारा गठित किये गए जांच दल द्वारा की जाने वाली जांच प्रभावित न हो सके, इसलिए सीएमओ ज्योति सिंह को तत्काल प्रभाव से रिलीव करें ताकि इनके घोटालों की स्वच्छ और निष्पक्ष जांच हो सके। अब आवश्यकता है इंजीनियर देव कुमार गुप्ता के ऊपर भी ऐसी की कार्रवाई कि ताकि उनके भी घोटाले सामने आ सकें।







