
घटना कारित करने बाले सभी आरोपी गिरफ्तार चोरी की मसरूका सहित घटना मे प्रयुक्त वाहन जप्त
उमरिया – दिनांक 23.03.2023 को फरियादी बी0के0 गुप्ता पिता स्व० हीरालाल गुप्ता उम्र 54 साल निवासी वार्ड क्र014 सरस्वती टोला ब्यौहारी जिला शहडोल हाल सहायक अभियंता म०प्र० पूर्व विद्युत क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शहडोल का थाना पाली मे उपस्थित आकर, 04 नग रेल पोल एवं कंडेक्टर 075 साइज़ के कीमती 95000/- रूपये का किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी किये जाने संबंध मे रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर थाना पाली में अपराध क्र. 115/23 धारा 379 ताहि 136(1)(a), 139 विद्युत अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया इसी प्रकार दिनांक 23.03.2023 को फरियादी असद खान पिता असरथ खान उम्र 40 साल निवासी ग्राम कन्नाबहरा थाना पाली का, XUV यूपी 55 एल 0555 की स्टेपनी टायर सहित, बैटरी, अल्टीनेटर कीमती 45000/- रूपये की चोरी हो जाने के संबंध मे रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर थाना पाली में अपराध क्र.116/23 धारा 457,380 ताहि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी जीतेन्द्र सिंह जाट व निरीक्षक राम कुमार धारिया के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी घुनघुटी शैलेन्द्र चतुर्वेदी व समस्त स्टाफ के द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये मामले मे संलिप्त आरोपी मो. साहिद उर्फ पंडा पिता समसुलहक निवासी वार्ड क्र. 11 धक्का मोहल्ला नौरोजाबाद, इश्ताक मोहम्मद अंसारी पिता इसरार मोहम्मद अंसारी निवासी मुण्डी खोली नौरोजाबाद, विनय बारी उर्फ बिन्नू पिता राजाराम बारी निवासी मुण्डी खोली नौरोजाबाद, संतोष नायक उर्फ गोलू पिता देवा नायक निवासी घुनघुटी थाना पाली से चोरी के संबंध मे पूछ ताछ की गई आरोपीगणो द्वारा उक्त दोनो अपराधो को घटित करना स्वीकार किया गया, मामले मे आरोपीगणो से दोनो प्रकरण मे चोरी गई मसरूका 04 नग रेल पोल एवं कंडेक्टर 075 साइज़ के कीमती 95000/- रूपये व XUV यूपी 55 एल 0555 की स्टेपनी टायर सहित बैटरी, अल्टीनेटर कीमती 45000/- रूपये की व घटना मे प्रयुक्त वाहन पीकप क्र. MP65 GA 0757 कीमती 1000000/- रूपये की कुल मसरूका 11,40,000/- की जप्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर न्यायालय से समक्ष पेश किया गया है। मामले की विवेचना जारी है ।
उक्त कार्यवाही में, सउनि शैलेन्द्र चतुर्वेदी, सउनि शिवपाल सिंह, प्रआर 05 शीतल तिवारी, प्रआर 120 अशोक सिंह, प्रआर 77 विकाश चतुर्वेदी, प्रआर 26 गंगाराम, आर0 309 यासिर, आर 193 रामप्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।







