
जिला मुख्यालय में वर्षों बाद Hindi के मूर्धन्य कवियों का समागम हुआ जिसमें, बघेली, हास्य, व्यंग्य सभी का समावेश रहा लोगों ने उठाया लुत्फ।
वातायन एवं विंध्य मैकली साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में हुआ कवि सम्मेलन

Umaria – जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक में नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों द्वारा कवि – सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था वातायन व वातायन की अनुषांगिक संस्था विन्ध्य – मैकली साहित्यिक संस्था के कविगण शामिल हुए और अपनी रचनाओं से नगर को सराबोर कर दिए।
वातायन एवं विंध्य मैकली साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में हुआ कवि सम्मेलन

कवि – सम्मेलन में हास्य, व्यंग, सामाजिक सरोकार से सम्बन्धित सरल – सहज रचनाओं के काव्य – पाठ किये गये! इसमें बघेली के जाने माने कवि जगदीश पयासी, व्यंग के कवि शम्भू सोनी “पागल”, हास्य के कटनी से आये भाई शरद जैसवाल, गीतकार प्रेम शंकर मिर्जापुरी, चंदिया से आये प्रसिद्ध कवि विनोद शुक्ला, देश मे नाम कमा रहे अनिल मिश्रा, सेना में सेवा दे रहे गणेश दत्त गौतम, राम लखन सिंह चौहान “अक्खड़” शेख धीरज, शिव कुमार पटेल एवं कुछ नवोदित कवि के साथ अपना अलग स्थान रखने वाले कई कवि नही बल्कि काव्य के पुरोधा शामिल हुए और अपने काव्य पाठ से नगर को ओत प्रोत किये।
वातायन एवं विंध्य मैकली साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में हुआ कवि सम्मेलन

कवियों ने वर्तमान की स्थिति एवं समाज की समस्याओं को अपने काव्य पाठ में उकेरा तो वहीं मंच का सफल संचालन भूपेन्द्र त्रिपाठी ने किया। गौरतलब है कि कवियों ने देश और प्रदेश की स्थितियों के साथ वर्तमान के सामाजिक परिवेश का जो चित्रण अपने काव्य पाठ के माध्यम से किया, यदि उस पर ध्यान दिया जाय तो समाज से ढेरों बुराइयां दूर हो जाएंगी लेकिन होता वही है कि इस कान से सुने और दूसरे कान से निकाल दिए।
वातायन एवं विंध्य मैकली साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में हुआ कवि सम्मेलन







