Home प्रदर्शन Youth व्यापारी संघ ने कलकत्ता से आये व्यापारियों का किया विरोध

Youth व्यापारी संघ ने कलकत्ता से आये व्यापारियों का किया विरोध

164
0

जिला मुख्यालय के सभी Youth व्यापारियों ने कलकत्ता से आये कपड़ा व्यापारियों का विरोध करते हुए अपने दुकान बंद रखे कलेक्टर एवं C M O को दिए ज्ञापन।

Youth व्यापारी संघ ने कलकत्ता से आये व्यापारियों का किया विरोध

Umaria – जिला मुख्यालय में लगातार कई वर्षों से कलकत्ता के कपड़ा व्यवसायी आकर रक्षा बंधन के समय दुकान लगा कर अपना व्यवसाय करते हैं लेकिन कोरोना के बाद से लोकल व्यापारियों का पूरा व्यापार चौपट हो गया, जिसके चलते अब लोकल Youth व्यवसायी उनका विरोध कर रहे हैं। इतना ही जिला प्रशासन को जब भी किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होती है तो लोकल व्यवसायी ही सहयोग करते हैं। कलकत्ता के व्यवसायी तो वर्ष में एक माह व्यापार किये और यहां का पैसा बटोर कर चले जाते हैं। जिसके कारण लोकल व्यवसायी काफी नाराज हैं।

Youth व्यापारी संघ ने कलकत्ता से आये व्यापारियों का किया विरोध

इसी नाराजगी को लेकर Youth व्यवसायी अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर नगर पालिका परिषद का घेराव कर बांग्लादेशी वापस जाओ के नारे भी लगाए और C M O को 4 बिंदुओं का ज्ञापन सौंप कर उनसे मांग किये की इनकी अनुमति निरस्त की जाए।

Youth व्यापारी संघ ने कलकत्ता से आये व्यापारियों का किया विरोध

इनकी मांगे इस प्रकार हैं।

  1. कई वर्षों से लगातार उमरिया व्यापारियों के पेट में लात कलकत्ता से आए कपडा व्यापारियो के द्वारा मारा जा रहा है। जिसकी जवाबदारी नगर पालिका परिषद उमरिया की है। जो हम व्यापारी अब इस अत्याचार का पुस्खोर विरोध करते हैं।
    ② उमरिया का व्यापार पूर्व से शून्य की स्थिति में है जिसका असर आज व्यापारी आत्महत्या करने की कगार पर पहुंच चुका है। जिसकी जवाद देती अनुमती प्रदान करने वाले कार्यालय की बनती है।
    ③ आज समस्त व्यापरियो द्वारा अपने प्रतिष्ठान बंद कलकत्ता से आए व्यापारियों के विरोध में किया है। यदि हमारी मांगे पूरी नही हुई तो अनिश्चित काल के लिए हम सब अपना प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।
    ④ जहाँ अनुमति कलकत्ता व्यापारियों को दी गई है उससे पूरी रोड ब्लाक हो गई है एवं आवामन पूर्णतः बन्द हो चुका है। जबकि यदि हम लोकल व्यापारी अपने दुकान के बाहर 2 फिट भी दुकान लगाते है तो नगर पालिका व्दारा जुर्माना एवं समान जप्ती की कार्यवाही की जाती है। ऐसी अनुमती एवं ऐसे कानून का हम व्यापारी विरोध करते है।

Youth व्यापारी संघ ने कलकत्ता से आये व्यापारियों का किया विरोध

इन सबके बाद उमरिया चेम्बर आफ कामर्स ने लोकल व्यापारियों का साथ देने की जगह एक पत्र जारी कर इन्ही का विरोध किया है,लोकल व्यवसायी के हित मे बात न कर कलकत्ता से आये व्यापारियों के पक्ष में कहा कि व्यापार में विरोध नही प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। ये व्यापारी ग्रामीणों को सस्ते दर पर रेडीमेड कपड़ा उपलब्ध करवाते हैं। वहीं यह भी कहे कि ये व्यापारी विरोधी लोग हैं या राजनैतिक पार्टी से जुड़े लोग हैं।

Youth व्यापारी संघ ने कलकत्ता से आये व्यापारियों का किया विरोध

इतना ही नही क्षेत्रीय विधायक ने भी लोकल व्यापारियों के हित में न बोल कर कलकत्ता से आये व्यापारियों के पक्ष में बोलते हुए कहा कि ये ग्रामीणों को सस्ते दर पर कपड़ा देते हैं इसलिए इनको दुकान लगाना चाहिए।

Youth व्यापारी संघ ने कलकत्ता से आये व्यापारियों का किया विरोध

इस बात से नाराज लोकल युवा व्यापारियों ने कहा कि अब जिला प्रशासन या विधायक को जो भी सहयोग चाहिए इन्ही कलकत्ता के व्यापारियों से ले लेंगे। जबकि ये व्यवसायी शासन के टैक्स, जीएसटी की चोरी करते हैं, ये करोड़ों का व्यवसाय करके चले जाते हैं और सरकारी खजाने में किसी तरह के टैक्स जमा नही करते हैं, ये सभी बांग्लादेशी हैं, इनकी कभी जांच नही की जाती है न ही ये कभी पता किया जाता है कि ये किस तरह की गतिविधियों में संलिप्त हैं।

Youth व्यापारी संघ ने कलकत्ता से आये व्यापारियों का किया विरोध

यदि देखा जाय तो जिला मुख्यालय में ही व्यापारिक संघों में आपसी फूट का फायदा ये शासन का टैक्स चोरी करने वाले लोग उठा कर करोड़ों का व्यपार कर चले जाते हैं और यहां के व्यापारी आपस मे ही लड़ते – मरते रहते हैं, किराना व्यवसायी कपड़ा व्यवसायी का साथ नही देता और सराफा व्यापारी इन दोनों का साथ नही देता, जिसके चलते बाहरी व्यक्ति आकर फायदा उठा कर चला जाता है। यदि ये कलकत्ता के व्यवसायी यहां पूंजी निवेश करते तो जिले का भला होता।

Youth व्यापारी संघ ने कलकत्ता से आये व्यापारियों का किया विरोध

वहीं अब युवा व्यवसायी नाराज होकर असहयोग आंदोलन की बात कर रहे हैं, उनका कहना है कि अब जिला प्रशासन या क्षेत्रीय विधायक या जिसको भी किसी प्रकार के सहयोग की जरूरत पड़े तो इन्ही कलकत्ता के व्यापारियों से ले लेंगे, हम लोग सहयोग करने में असमर्थ रहेंगे।

Youth व्यापारी संघ ने कलकत्ता से आये व्यापारियों का किया विरोध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here