Home समस्या 6 माह से Payment के लिये भटक रही बेटियां राजनेता और प्रशासन...

6 माह से Payment के लिये भटक रही बेटियां राजनेता और प्रशासन से परेशान

361
0

“बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ” का नारा तो बेमानी लगता है जहां बेटियां राजनेताओं व प्रशासन की मिली भगत से परेशान हैं 6 माह का Payment मांगने पर अब उनकी नियुक्ति ही गलत बताने लगे।

6 माह से Payment के लिये भटक रही बेटियां राजनेता और प्रशासन से परेशान

Umaria – जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हारी एवं पड़वार में अतिथि शिक्षकों एवं प्रयोगशाला सहायक की नियुक्ति शासन के निर्देश पर मैरिट के अनुसार एस एम डी सी द्वारा की गई थी। पूरा सत्र इन लोगों ने सेवा दिया और Payment के नाम पर ठन ठन गोपाल। “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” का नारा तो जिले में बेमानी लगने लगा है।

6 माह से Payment के लिये भटक रही बेटियां राजनेता और प्रशासन से परेशान

प्रयोगशाला SSS-3 अतिथि शिक्षक के पद पर 4 बेटियों एवं 2 लड़कों की नियुक्ति होने के बाद नियुक्ति दिनांक से माह अप्रैल तक का वेतन नही दिया गया, जिसके चलते चारो बेटियां दर – दर भटक कर गुहार लगा रही हैं, संकुल प्राचार्य से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुकी हैं लेकिन क्षेत्रीय नेताओं और B E O के चलते इनको Payment नही मिल रहा है और इनकी आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। “बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ” का नारा देने वाली सरकार के ही नुमाइंदे और सत्ता पक्ष के नेताओं ने तो अपनी ही सरकार का नारा भुला दिया। इन बेटियों की यह स्थिति देख कर तो लगता है कि सरकार अब पूरे प्रदेश से इस नारे को विलोपित कर दे तो कम से कम लोग इस नारे का नाम तो नही लेंगे।

6 माह से Payment के लिये भटक रही बेटियां राजनेता और प्रशासन से परेशान

चिल्हारी में पदस्थ रश्मि गौतम बताई कि हम लोग ग्राम पड़वार से आये हैं हमारी 4 माह से पेमेंट रुकी हुई है हम लोग संबंधित अधिकारियों के पास कई बार जा चुके हैं लेकिन हम लोगों की समस्याओं का कोई निराकरण नही किया गया, राजनीतिक दबाब में आकर गलत तरीके से जांच की गई, और वही प्रतिवेदन जमा करके हमारी Payment रोक दी गई है, हम कई बार जनसुनवाई में भी आवेदन दिए हैं D E O साहब के पास भी गए हैं लेकिन कोई हमारी सुनने को तैयार ही नही हैं। हम लगातार पिस रहे हैं, हम लोगों की चार माह से पेमेंट रुकी हुई है। हर बार बोला जाता है कि पेमेंट आ जायेगी और जब D E O सर के पास जाते हैं तो वो भी कह देते हैं कि आ जायेगी लेकिन B E O मैडम का कहना है कि जब तक तुम लोग लिखित में नही लाओगी तब तक पेमेंट नही मिलेगा। हम लोग आम जनता हैं हमारी कोई सुनता ही नही है बस पेपर ले लेते हैं। सत्र 2022 – 23 से पढ़ा रही हूँ, 22 – 23 की पूरी पेमेंट मिल गई है लेकिन 23 – 24 की पेमेंट नही मिली है। हमको 2 माह की पेमेंट दी गई बाकी 4 माह की Payment रोक दी गई है, यदि हमारी भरती गलत थी तो हमको पहले पेमेंट क्यों दिया गया।

6 माह से Payment के लिये भटक रही बेटियां राजनेता और प्रशासन से परेशान

वहीं रश्मि गौतम का कहना है कि जब पिछले वर्ष का पेमेंट दिया गया, इस वर्ष 2 माह का पेमेंट दिया गया तब आप लोग कहाँ थे अब 4 माह का Payment क्यों रोक दिया गया। जब हम यह पूंछते हैं तो हमारा जबाब नही दिया जाता यदि हम नेता होते तो हमारा भी सुना जाता, हमारे भी पापा मम्मी कहीं नेता होते तो हमारी भी सुनवाई होती लेकिन हमारे पापा मम्मी कुछ नही हैं इसलिए हमारी कोई नही सुन रहा है हम 4 लड़कियां इतने दिन से भटक रहे हैं हमारी कोई नही सुन रहा है।

6 माह से Payment के लिये भटक रही बेटियां राजनेता और प्रशासन से परेशान

वहीं पड़वार हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक रेणुका गौतम ने बताया कि हमारी Payment 6 माह से नही आई है, हमारी पेमेंट विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा रोकी गई है। उनका कहना है कि हमारी भर्ती गलत है जबकि हमारी भर्ती मैरिट के अनुसार हुई है और लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के द्वारा जो आदेश जारी किए गए हैं उसी के अनुसार हमारी भर्ती हुई है लेकिन आज तक Payment सिर्फ राजनीतिक दबाब के कारण नही दी गई है। यह जो राजनीतिक दबाब है वह राम प्रकाश गौतम शिकायतकर्ता हैं उनके चाचा सुरेन्द्र गौतम B J P के जिला उपाध्यक्ष हैं, उनके दबाब के जरिये हमारी पेमेंट रुकवाए हुए हैं, B E O मैडम के पास जब हम जाते हैं तो कहती हैं कि जब तक नामजद लिखित नही लाओगी तब तक पेमेंट नही मिलेगी। इस समस्या को लेकर हम मुख्यमंत्री जी के पास भी गए और स्पीड Post भी किये, लोक शिक्षण संचनालय भोपाल, शहडोल सभी जगह और कई बार जनसुनवाई में दिए फिर भी कोई निराकरण नही हुआ, हर बार बस कहा जाता है कि तुम्हारी समस्या का निराकरण हो जाएगा, लेकिन आज तक कोई निराकरण नही हुआ है हम लोग भटक रहे हैं, हमारे मम्मी पापा एक मजदूर हैं, हम बड़े हो गए हैं यदि हम कुछ करना चाहते हैं, हमारा मैरिट के अनुसार नाम है तो हमे राजनीतिक दबाब से परेशान किया जाता है, क्या ऐसा है कि जो नेता हैं वही आगे बढ़ सकते हैं, क्या गरीब कुछ नही कर सकता है।

6 माह से Payment के लिये भटक रही बेटियां राजनेता और प्रशासन से परेशान

वहीं इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी R S मराबी का कहना है कि अतिथि शिक्षकों के पेमेंट के मामले में हमने प्राचार्यों को निर्देशित कर दिया है, एक – दो दिन में जांच हो जाएगी और जो निष्कर्ष आएगा उस आधार पर Payment कर दी जायेगी। जो नियम संगत होगा तो पेमेंट हो जाएगी वैसे भी जो काम किये हैं तो उनकी पेमेंट होगी।

6 माह से Payment के लिये भटक रही बेटियां राजनेता और प्रशासन से परेशान

गौरतलब है कि कलेक्टर कार्यालय के प्रवेश द्वार पर ही लिखा है कि “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” वहीं सरकार का भी यही नारा है कि बेटियों को आगे बढ़ाओ मगर यहां बेटियो के साथ ही इसी सरकार के जिला उपाध्यक्ष के दबाब में इन्ही बेटियों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है, उनकी Payment नही दी जा रही है विभाग के जिम्मेदार अधिकारी नेताओं के दबाब में जांच की बात कर रहे हैं। इतना ही नही यदि देखा जाय तो मानपुर जनपद की B E O पुन्नी बाई प्रजापति लगभग 10 – 12 वर्षों से लगातार एक ही जगह पदस्थ होने के कारण राजनीति में भरपूर इनवाल्ब हैं और पूरे Block की शिक्षा व्यवस्था को चौपट करके रखीं हैं। ऐसे में यदि बच्चों का भविष्य बनाना है, बेटी को पढ़ाना है, उनको आगे बढ़ाना है तो B E O को कहीं और स्थानांतरित किया जाना आवश्यक है।

6 माह से Payment के लिये भटक रही बेटियां राजनेता और प्रशासन से परेशान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here