उमरिया 14 मार्च – रेल्वे प्लेटफार्म नंबर 1 पर आई ट्रेन इंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस से नौरोजाबाद जाने के लिए ग्राम चंदवार निवासी 75 वर्षीय कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ लाला महराज जैसे ही ट्रेन में चढ़ने को हुए हाथ फिसल जाने से ट्रेन के नीचे पटरी पर सिर के बल गिर गए और ट्रेन चलने लगी तो चुप चाप उसी स्थिति में पड़े रहे, जैसे ही ट्रेन गुजर गई स्टेशन पर मौजूद लोग उनको उठा कर तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रिफर कर दिया गया, आपको बता दें लाला महराज रेल्वे के ही रिटायर्ड कर्मचारी हैं, जिसके चलते रेल्वे के सुरक्षा नियमों का उपयोग करते हुए उसी स्थिति में पड़े रह गए और जान बच गई, लेकिन वृद्धावस्था होने के कारण चोट ज्यादा लग जाने से जबलपुर रिफर किया गया है।







