Home प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उमरिया हवाई पट्टी पर किया...

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उमरिया हवाई पट्टी पर किया गया स्वागत लेकिन मीडिया से रही दूरी

484
0

सुरेन्द्र त्रिपाठी

उमरिया 7 सितंबर – प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान वायुयान द्वारा भोपाल से चलकर अपरान्ह 3 बजे उमरिया हवाई पट्टी पहुचे। उनके साथ केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते तथा पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला भी आये। उमरिया हवाई पट्टी पर प्रदेश की आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, मीना सिंह का पी ए अमन मिश्रा, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल, वनमण्डलाधिकारी आर एस सिकरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, मिथिलेश पयासी, आशुतोष अग्रवाल, मनीष सिंह, पूर्व विधायक शकुंतला प्रधान, राजेन्द्र तिवारी,सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा नेताओं और मंत्रियों का स्वागत किया गया।


प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश शासन की आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला हेलीकाप्टर से उमरिया से अनूपपुर के लिए प्रस्थान किया।

वहीं जिला प्रशासन का रवैया समझ से बाहर रहा कि मीडिया को प्रदेश के मुखिया से मिलने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि सी एम के नजदीक सोशल डिस्टेंसिंग भी नजर नही आई, वहीं हजारों लोगों को सम्बोधित करने प्रदेश के मुखिया अनूपपुर गए हैं, कहीं ऐसा तो नही था कि जिला प्रशासन को भय रहा हो कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और जिले के सी एम एच ओ के बारे में न कहीं मीडिया पूंछ ले कि जिले की कलई खुल जाय, हालांकि जिला प्रशासन को अपने सारे कार्य कलापों को प्रसारित करवाने के लिए जरूरत मीडिया की ही पड़ती है फिर भी विशेष समय मे मीडिया से दूरी, ये कैसी पारदर्शिता है।

Previous articleयातायात पुलिस की लापरवाही, लगातार हो रही दुर्घटनाएं
Next articleकियोस्क ऑपरेटर पर हमला, डेढ़ लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी, लगातार बढ़ रहा अपराध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here