
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत परिवहन विभाग का अमला कालेज पहुंच कर छात्रों का बनाया लर्निंग लायसेंस 79 का किया रिन्यूवल
मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना का असर

उमरिया – मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के तहत जिले के परिवहन विभाग का अमला जिला मुख्यालय स्थित कालेज में पहुंच कर 104 छात्र – छात्राओं का लर्निंग लायसेंस बनाया तो वहीं 79 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस रिन्युअल भी किया साथ ही 7 वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी रिन्युअल किया।
क्या कहा आरटीओ ने

आरटीओ संतोष पॉल ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देशन में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत परिवहन विभाग खुद ही महाविद्यालय पहुंचकर 104 छात्र – छात्राओं के लर्निंग लायसेंस बनाया है और 79 ड्राइविंग लाइसेंस का रिन्युअल करने के साथ 47 वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी रिन्युअल किया है। इसके अलावा जनपद स्तर पर भी अभियान प्रारम्भ है। जहाँ वाहन मालिकों के वाहन से जुड़े दस्तावेज, लायसेंस समेत दूसरे कार्य सहजता से किये जा रहे है। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान 26 जनवरी तक अनवरत रहेगा, इस बीच विभागीय स्तर पर जिले में अनेक क्षेत्रों में अभियान के तहत विभागीय दस्तावेज बनाये जाएंगे।
104 छात्रों के बने लर्निंग लाइसेंस 26 जनवरी तक चलेगा अभियान







