
B T R में पदस्थ महिला कर्मचारी से अभद्रता एवं मारपीट करने वाले वन रक्षक उर्फ अजाक्स नेता को विभाग किया Suspend और पुलिस ने किया Arrest
Ajax जिलाध्यक्ष को विभाग ने किया Suspend और पुलिस ने किया Arrest

Umaria – Bandhavgarh टाइगर रिजर्व अंतर्गत आने वाले धमोखर रेंज के स्पेशल में वन रक्षक के पद पर पदस्थ कर्मचारी प्रीतम कोल जो अपने आप को Ajax का जिला अध्यक्ष भी कहता है। 18 जुलाई को दिन में लगभग 4 बजे 70 से 75 लोगों को लेकर जिसमे 50 से 60 की संख्या में महिलाएं शामिल रहीं और 10 से 15 पुरुष रहे। सभी के साथ उप संचालक Bandhavgarh टाइगर रिजर्व के उमरिया स्थित कार्यालय में घुसने का प्रयास करने लगा, वहीं डियूटी में तैनात महिला कर्मचारी प्रीति द्विवेदी ने प्रीतम कोल और सभी को रोकी साथ मे कही कि यदि आपको साहब से मिलना है तो कागज में अपना नाम लिख कर दे दीजिए हम साहब तक पहुंचा देते हैं, जब साहब कहेंगे तो आप मिल लेना। उस पर प्रीतम कोल ने नाम लिख कर दिया और प्रीति द्विवेदी ने कागज उप संचालक तक पहुंचा दिया। जिस पर Bandhavgarh टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने कुल 5 लोगों को अपने Office में बात करने के लिए बुलाने को कहा। प्रीति द्विवेदी ने बाहर आकर कहा कि 5 लोग जाकर साहब से मिल सकते हैं। महिला कर्मचारी का इतना कहना Ajax नेता उर्फ वन रक्षक को नागवार गुजर गया और महिला कर्मचारी प्रीति द्विवेदी से धक्का मुक्की करते हुए मारपीट कर गिरा दिया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा साथ ही कहने लगा कि विभाग के बड़े अधिकारी कंसोटिया जी हमारे Ajax संघ के प्रदेश पदाधिकारी और संरक्षक हैं।
Ajax जिलाध्यक्ष को विभाग ने किया Suspend और पुलिस ने किया Arrest

Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में पदस्थ महिला कर्मचारी प्रीती द्विवेदी पति स्व. तेजराज द्विवेदी उम्र 35 साल निवासी बाँधवगढ़ फारेस्ट कालोनी उमरिया ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बाद उनकी अनुमति से कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी थी जिस पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 373/2024 धारा 132, 296, 121(1), 221, 351(3) B N S. का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था और तबसे लगातार फरार Ajax जिला अध्यक्ष को वन विभाग ने भी विभागीय जांच कर निलंबित कर दिया और भी पुलिस तलाश करने में जुटी थी जिसमे कल Arrest करने में सफलता मिली।
Ajax जिलाध्यक्ष को विभाग ने किया Suspend और पुलिस ने किया Arrest

इस मामले में एडिशनल S P प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि Ajax जिला अध्यक्ष प्रीतम कोल डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय में बहुत लोगों को लेकर घुस गया था और जो गेट पर महिला कर्मचारी थी उससे अभद्रता किया था इस पर हमने शासकीय कार्य मे बाधा एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था और तब से यह लगातार फरार था हमको मुखबिर से सूचना मिली थी तो इसको पाली क्षेत्र से Arrest किया गया और आज Court में पेश किया जा रहा है।

Ajax जिलाध्यक्ष को विभाग ने किया Suspend और पुलिस ने किया Arrest







