Home आत्महत्या पुलिस लाईन में पदस्थ एएसआई ने की गोली मार कर आत्महत्या डी...

पुलिस लाईन में पदस्थ एएसआई ने की गोली मार कर आत्महत्या डी आई जी मौके पर

114
0

ए एस आई पुलिस लाईन की आर्मोरर शाखा में रहे पदस्थ, गोली मार कर किये आत्महत्या, शहडोल डी आई जी मौके पर, जांच जारी 

*ए एस आई ने की आत्महत्या*

Umaria – जिले में पुलिस लाईन में आर्मोरर शाखा में पदस्थ ए एस आई विजय सिंह अज्ञात कारणों के चलते सरकारी 9 एम एम पिस्टल से सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर लिए, घटना की सूचना मिलते ही जिले के एस पी, एडिशनल एसपी, एस डी ओ पी मौके पर पहुंच गए, वहीं शहडोल डी आई जी विवेक सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किए, अंधेला होने के कारण कल नहीं कराया जा सका पोस्टमार्टम, दोपहर करीब तीन से पांच बजे के बीच पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर से निकल कर पुलिस लाइन में ही बने तालाब के किनारे जाकर खुद को गोली मार लिये, अपनी कनपटी में गोली मारे जो सिर के हिस्से को उड़ाती हुई चली गई l

*डी आई जी ने बताया*

घटना स्थल पर पहुंचे शहडोल डी आई जी विवेक सिंह ने बताया कि हमारे पुलिस लाईन में आर्मोररी शाखा में पदस्थ ए एस आई विजय सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी सागर ने पिस्टल से फायर कर सुसाइट कर लिया है, जानकारी के बाद जांच की जा रही है, परिजनों को भी सूचित किया है, वो भी यहां मौजूद हैं, अभी पता किया जा रहा है कि क्या ऐसे कारण रहे जिसके चलते उनको ऐसा कदम उठाना पड़ा है, पोस्टमार्टम के बाद और जांच होने के बाद क्या निष्कर्ष आता है, आगे कार्रवाई जारी है l

*अज्ञात कारणों से किये आत्महत्या*

गौरतलब है मृतक ए एस आई विजय सिंह पुलिस लाईन में ए एस आई के पद पर रहने के बाद पदोन्नत होकर एस आई होकर पी टी एस उमरिया स्थानांतरित हो गए थे लेकिन किन्हीं कारणों वश उनने पुलिस मुख्यालय में आवेदन देकर पदोन्नति को अस्वीकार कर वापस ए एस आई के पद में पुलिस लाईन तीन माह पूर्व आ गए थे, वहीं पुलिसकर्मियों ने बताया कि अभी खुशी पूर्वक अपने छोटे बेटे का विवाह 15 दिन पूर्व किए थे और बहुत खुश थे लेकिन अचानक ऐसी क्या स्थिति बनी जिसके चलते उनको आत्मघाती कदम उठाना पड़ा, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा l

*पुलिस लाईन में पदस्थ एएसआई ने की गोली मार कर आत्महत्या डी आई जी मौके पर*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here