
उमरिया – जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट के सामने आम आदमी पार्टी ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दिनांक 24/07/2023 से शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करवाया जाए।
आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि जिस तरह आम आदमी पार्टी शिक्षा चिकित्सा को लेकर देश में जानी जाती है उसी मुद्दों को लेकर उमरिया जिले में धरना प्रदर्शन आंदोलन कर रही है।

गौरतलब है वर्ष 2013 में जिले में केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण हेतु जिस भूमि को दिया गया था उस भूमि पर वन विभाग ने रोक लगा दिया है।

विगत 12 वर्षो में जिला प्रशासन और शासन एवं न ही किसी जनप्रतिनिधि ने चाहे वो पक्ष का हो या विपक्ष का हो। आज तक किसी ने इस ओर कोई ठोस पहल भी नही किया जिसकी वजह से केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण आज भी अधर में लटका हुआ है। अब जब पूर्व के कलेक्टर ने भूमि एलाट कर दिया, भवन का नक्शा बन गया, टेण्डर हो गया तब अचानक वन विभाग ने आबंटित भूमि को अपना बता कर रोक लगा दिया और जिले के मंत्री, विधायक, भाजपा नेता, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस के नेता सभी चुप्पी साधे बैठे हैं, सभी को भूमिपूजन, शिलान्यास दिख रहा है। उनको शिक्षा का महत्व ही नही मालुम है। इतना ही नही जिला प्रशासन के भी कान में जूं नही रेंग रहा है। जबकि चारो तरफ भूमाफिया शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर उनकी बिक्री कर रहे हैं और जिस कार्य से बच्चों और देश का भविष्य सुधरना है उस तरफ किसी का ध्यान नही है।

लेकिन आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है जिसके लिए हम सब मैदान में उतर कर मोर्चा खोल दिये हैं। जब तक भूमि की समस्या हल नही होगी हमारा धरना जारी रहेगा। वहीं अभिभावकों द्वारा केंद्रीय विद्यालय निर्माण संघर्ष समिति बना विद्यालय भवन बनाए जाने की माग की जाने लगी अभिभावकों के साथ साथ जिले के कई समाजसेवी जागरूक नागरिक भी अब आम आदमी पार्टी को अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के साथ-साथ जिले की जनता की भी मांग है कि शीघ्र अतिशीघ्र केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो।







