
चर्चित सीएमओ ज्योति सिंह का जुगाड़ हुआ फेल, कमिश्नर शहडोल ने जेडी के आदेश को निरस्त कर नगर परिषद नौरोजाबाद का प्रभार दिया किशन सिंह ठाकुर को
सीएमओ ज्योति सिंह क्यों हुईं निलंबित

Umaria – जिले ही नही संभाग की चर्चित सीएमओ ज्योति सिंह को भारी आर्थिक अनियमितता के चलते जांच में दोषी सिद्ध पाए जाने पर उमरिया कलेक्टर ने जांच करवा कर कार्रवाई के लिए फाइल सम्भाग के कमिश्नर के पास भेज दिया था और कमिश्नर शहडोल ने संज्ञान लेते हुए सीएमओ ज्योति सिंह को निलंबित कर दिया।
सीएमओ ज्योति सिंह ने क्या खेला खेल

सीएमओ ज्योति सिंह ने अपनी जांच को प्रभावित करने के लिए नया खेल खेला और संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास शहडोल कार्यालय में जुगाड़ लगा कर अपने चहेते और भ्रष्ट सहायक यंत्री राकेश तिवारी से सांठ गांठ कर जे डी नगरीय प्रशासन एवं विकास आर एस मंडलोई से आदेश करवा कर तत्काल नौरोजाबाद नगर परिषद के सीएमओ का प्रभार सौरभ श्रीवास्तव सहायक ग्रेड 1 नगर परिषद धनपुरी को दिलवा दिया ताकि ज्योति सिंह द्वारा किये गए भ्रष्टाचार की फाइलों को व्यवस्थित कर सकें और जांच प्रभावित हो सके।
क्या है शासन के नियम

अब यदि नगरीय निकाय के नियमो को देखा जाय तो प्रदेश कार्यालय के स्पष्ट आदेश हैं कि जिस किसी भी निकाय में ऐसी स्थिति बनती है कि वहां के सीएमओ को निलंबित या कहीं और पदस्थ किया जाता है तो उस निकाय का प्रभार अगल बगल के सीएमओ को दिया जाना चाहिए ताकि वहां का कार्य प्रभावित न हो सके, लेकिन सभी नियमो को दरकिनार कर जे डी शहडोल ने 80 किलोमीटर दूर पदस्थ बाबू को प्रभार दे दिया।
कमिश्नर शहडोल क्या बोलीं

इस मामले में जब शहडोल कमिश्नर सुरभि गुप्ता से बात किया गया तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब कलेक्टर द्वारा करवाई गई जांच को सत्य पाते हुए मेरे द्वारा सीएमओ नौरोजाबाद को निलंबित किया गया है तो वहां दूसरे की पदस्थापना भी मैं कर दी हूँ और जे डी नगरीय विकास ने अनाधिकृत चेष्टा कर वहां पदस्थापना किया है जिसको मैं निरस्त कर दी हूँ और जे डी नगरीय प्रशासन शहडोल को शोकॉज नोटिस भी जारी कर रही हूँ।
कमिश्नर ने किसको दिया प्रभार

वहीं शहडोल कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने उमरिया नगर पालिका में पदस्थ सीएमओ किशन सिंह ठाकुर को कार्य व्यवस्था के दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक नौरोजाबाद नगर परिषद के सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
नौरोजाबाद नगर परिषद में क्या होगा आगे

गौरतलब है कि करोडों का घोटाला करने वाली सीएमओ ने जे डी कार्यालय में मध्यस्थता करने के लिए करोड़ो का घोटाला करने वाले सहायक यंत्री को चुना और सफल भी हो गईं लेकिन शहडोल कमिश्नर की पैनी नजर से नही बच पाईं और उनका दांव फेल हो गया, तो वहीं अब देखना होगा कि आगे क्या कार्रवाई होती है।
कमिश्नर ने दिया किशन सिंह ठाकुर को नगर परिषद नौरोजाबाद के सीएमओ का प्रभार







