Home निर्वाचन आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन पत्र

आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन पत्र

763
0

उमरिया – जिले की मानपुर विधानसभा क्षेत्र 90 से आम आदमी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी उषा कोल ने भी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी उषा कोल ने बताया कि हम जनता के बीच हमारी पार्टी का जो मुख्य मुद्दा है शिक्षा और स्वास्थ्य उसको लेकर के जाएंगे।

चुनाव जीताने वाली जनता ही सर्वोपरि होती है और हम जनता के ही बीच जाकर के सारे मुद्दों को रखेंगे, इतना ही नहीं मानपुर विधानसभा क्षेत्र में मंत्री मीना सिंह के द्वारा जो बस्ती विकास योजना अंतर्गत बाह्य विद्युतीकरण में करोणों के भ्रष्टाचार किये गए, हॉस्टलों में सप्लाई के नाम पर और अन्य योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार किया गया है, उस भ्रष्टाचार को भी हम जनता के सामने रखेंगे और आम जनता से अपील करेंगे कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन लाने के लिए आम आदमी पार्टी को विजयी बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here