
उमरिया – जिले के प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बफर जोन अंतर्गत रायपुर बन्नोदा मार्ग में दुकान के पास तीन बाघों का वीडियो सोशल मीडिया में इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जहां राहगीरों को सड़क पार कर रहे अचानक एक नहीं दो नहीं बल्कि 3 – 3 बाघों के दीदार हो गए।


केवल इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है और उन्होंने बाघो से खूब मजे भी लिए हैं उन्होंने बाघों को बेटा कह कर भी संबोधित किया है। जिनके बात करने का भी वीडियो सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरता हुआ देखा गया है।

आपको बता दे की लगातार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में देश और विदेश के लोगों घूमने के लिए आते हैं और इन बाघ का दीदार करते हैं जहां बाकी एक फैमिली जिसके तीन बच्चे हैं और एक नर और मादा बाघ है जिनके पूरे परिवार के साथ हाल ही में वीडियो वायरल हुआ था। यह बाघ इस फैमिली के सभी बच्चे बताए गए हैं जो तीनों एक ही कद और काठी के हैं।
गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन दिनों बाघों की संख्या अधिक होने से उनके लिए जगह कम पड़ रही है जिसके कारण बाघ गांव और ग्रामीणों के रिहायसी इलाके की तरफ निकल रहे हैं और राहगीरों द्वारा इस तरह बाघों के साथ छेड़छाड़ करना घातक भी हो सकता है। वहीं पार्क प्रबंधन कुंभकर्णी निद्रा में मस्त है, यदि ठीक ढंग से गश्ती हो तो लोग इनसे छेड़छाड़ न कर सकें।







