
उमरिया – जिले के करकेली जनपद पंचायत की अध्यक्ष प्रियंका मून सिंह और एक जनपद पंचायत सदस्य सुलोचना जगदेव बैगा के साथ विनय मून सिंह और जगदेव बैगा ने भी बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री सिंह के कहने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सिंह के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किये।

वहीं विनय मून सिंह ने बताया कि हम आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किये हैं और हमारा उद्देश्य कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री सिंह को जिताना है। 18 वर्षों से जनता भाजपा के झूठ, छल, प्रपंच, अत्याचार से त्रस्त हो गई है इसलिए हम सब मिल कर एक होकर भाजपा के अत्याचार से लड़ने के लिए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लिए हैं। वहीं आपको बता दें कि उमरिया जिले की बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अकेले करकेली जनपद पंचायत का ही पूरा क्षेत्र आता है, यदि अधिक है तो मात्र उमरिया नगर पालिका परिषद के साथ चंदिया नगर परिषद और नौरोजाबाद नगर परिषद ही अधिक है नही तो अकेले करकेली जनपद ही विधानसभा क्षेत्र है। प्रियंका मून सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा के जीत की राह जहां कठिन हुई है तो वहीं कांग्रेस की जीत का रास्ता आसान हो गया है।







