Home लापरवाही पार्क प्रबंधन की लापरवाही के चलते गई स्थाईकर्मी श्रमिक की जान

पार्क प्रबंधन की लापरवाही के चलते गई स्थाईकर्मी श्रमिक की जान

115
0

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर एक स्थाई कर्मी श्रमिक की गई जान, स्थाईकर्मी कल्याण संघ के प्रदेश सचिव और मृतक के पुत्र ने लगाया प्रबंधन पर समय से छुट्टी न देने का आरोप

क्या है पूरा मामला

Umaria – जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन एक बार फिर सवालों क घेरे में आ गया। कल दिनांक 16/09/2025 को सुबह लगभग 10 बजे जैसे ही एक स्थाईकर्मी के मौत की सूचना मिली वैसे ही हड़कम्प मच गया, आनन – फानन में सारे साथी जमा हो गये, और रेंजर को सूचना दी गई, उसके बाद विभाग द्वारा पुलिस को भी सूचना दी गई तब मौके पर पुलिस शाम लगभग 4 बजे पहुँच कर शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम क लिये जिला अस्पताल उमरिया भेजा गया जहाँ आज दिन मे पोस्टमार्टम करने क बाद लगभग शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया गया, इस दौरान सभी स्थाईकर्मी गुस्से में रहे और मृतक के पुत्र एवं स्थाईकर्मी कल्याण संघ क प्रदेश सचिव ने पार्क प्रबंधन पर आरोप लगाया कि इनकी लापरवाही के चलते श्रमिक की जान गई, यदि समय से छुट्टी दे देते तो वह अपना इलाज करवा लेता वहीं संघ ने मांग किया है कि मृतक के आश्रित को नौकरी एवं परिवार को मुआवजा दिया जाय।

कहाँ करता था ड्यूटी

ग्राम मचखेता निवासी स्थाईकर्मी राम चरण बैगा की डियूटी कल्लवाह रेंज के मैनवाह बीट के कुम्हर्रा टावर कैम्प मे रही और कई दिन से बीमार होने के कारण रेंजर और डिप्टी रेंजर से छुट्टी मांग रहा था लेकिन किसी ने छुट्टी नहीं दिया जिसके चलते मौत हो गई।

मृतक के पुत्र ने बताया

मृतक राम चरण बैगा के पुत्र पंचम बैगा ने बताया कि मेरी बात मेरे पिताजी से सोमवार को सुबह हुई थी और वह कह रहे थे कि मैं छुट्टी मांग रहा हूं मगर मेरे अधिकारी छुट्टी नहीं दे रहे हैं उनके अधिकारियों के द्वारा छुट्टी न देने के कारण मेरे पिताजी की मौत हुई है।

प्रदेश सचिव ने बताया

वहीं मध्यप्रदेश स्थाईकर्मी कल्याण संघ के प्रदेश सचिव विनोद कुमार भट्ट द्वारा बताया गया कि मेरे को जैसे ही करीब 10 बजे दिन में सूचना मिली कि राम चरण की मौत हो गई तो हम लोग पता किये तो पता चला कि तड़प – तड़प कर उनकी जान चली गई, तब हम उनके बेटे से बात किये तो बताया कि पापा छुट्टी मांगते रहे लेकिन अधिकारी छुट्टी नहीं दिये और उनकी जान चली गई, हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है हमेशा यहाँ यही होता है, आला अधिकारियो की लापरवाही के चलते हमेशा मजदूरों की जान जाती रहती है। मेरे द्वारा रेंजर साहब से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसने छुट्टी का आवेदन ही नहीं दिया है, जबकि सच्चाई यह है कि छोटे कर्मचारियों से कभी आवेदन लिया ही नहीं जाता है हमेशा मौखिक रूप पर छुट्टी दी जाती है और चौबीस घण्टे डियूटी करने के बाद भी कोई कीमत नहीं है, हमारी मांग है कि जिस अधिकारी की गलती से हमारे साथी श्रमिक की जान गई है उसको सजा दी जाय, शहीद का दर्जा दिया जाय और मृतक के पुत्र को नौकरी दी जाय।

रेंजर ने नही रिसीव किया फोन

वहीं जब कल्लवाह रेंजर महावीर पांडेय से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाईल पर घंटी जाती रही और उन्होंने फोन रिसीव नही किया।

पार्क प्रबंधन की लापरवाही

गौरतलब है कि पार्क प्रबंधन द्वारा अपने ही स्थाईकर्मी श्रमिक की मौत के मामले मे जिस तरह अमानवीयता और लापरवाही बरती गई कि मौत होने बाद दूसरे दिन पोस्टमार्टम करवाया गया उससे कर्मचारियों में काफ़ी आक्रोश है।

पार्क प्रबंधन की लापरवाही के चलते गई स्थाईकर्मी श्रमिक की जान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here