
C E O जिला पंचायत ने 4 पंचायत सचिवो को किया निलंबित, कुछ का वेतन काटने और कुछ को कारण बताओ नोटिश तो कुछ का वेतन रोकने दिया आदेश।
C E O जिला पंचायत की बड़ी कार्रवाई 4 पंचायत सचिव को किया निलंबित

Umaria – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया ने जनपद पंचायत मानपुर में 16 अक्टूबर को सी.एम. हेल्पलाईन के शिकायतों की समीक्षा की, बैठक में अनुपस्थित पाये जाने पर, शिकायत का निराकरण नहीं करने, अन्य योजनाओं में रूचि नहीं लिये जाने पर जिले की ग्रेडिंग प्रभावित होने के कारण प्रेमदास सिंह, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत असोढ, जनपद पंचायत मानपुर को निलंबित किया गया एवं बंशीलाल बैगा, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत माला, जनपद पंचायत मानपुर को सी.एम. हेल्पलाईन शिकायत के निराकरण नहीं करने व स्पष्ट जवाब नही दिये जाने के कारण निलंबित किया गया।
C E O जिला पंचायत की बड़ी कार्रवाई 4 पंचायत सचिव को किया निलंबित

राघवेन्द्र द्विवेदी, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत कोटरी के द्वारा शिकायत का निराकरण नही करने से कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
C E O जिला पंचायत की बड़ी कार्रवाई 4 पंचायत सचिव को किया निलंबित

पीयूष कुमार सिंह, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत कठार के द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन शिकायत का निराकरण नहीं किये जाने के कारण एवं श्री शिवबचन कुशवाहा ब्लाक समन्वयक, एसबीएम जनपद पंचायत मानपुर का 15 दिवस का वेतन रोकने के निर्देश जारी किये गये।
C E O जिला पंचायत की बड़ी कार्रवाई 4 पंचायत सचिव को किया निलंबित

इसी तरह जनपद पंचायत करकेली कैम्प 17 अक्टूबर को सी.एम. हेल्पलाईन शिकायत की समीक्षा की गई। बैठक में अनुपस्थित पाये जाने, शिकायत का निराकरण नहीं करने, अन्य योजनाओं में रूचि नहीं लिये जाने पर जिले की ग्रेडिंग प्रभावित होने के कारण राजेन्द्र सिंह, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत चरगवां, जनपद पंचायत करकेली को निलंबित किया गया, नत्थू सिह, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत तामन्नारा, जनपद पंचायत करकेली को सी.एम. हेल्पलाईन शिकायत के निराकरण नहीं करने के कारण निलंबित किया गया।
C E O जिला पंचायत की बड़ी कार्रवाई 4 पंचायत सचिव को किया निलंबित

शोभनाथ साकेत, पंचायत समन्वयक अधिकारी, जनपद पंचायत करकेली सी.एम. हेल्पलाईन शिकायत का निराकरण नही किये जाने के कारण 7 दिवस का वेतन कटौती किये जाने के निर्देश जारी किये गये।
C E O जिला पंचायत की बड़ी कार्रवाई 4 पंचायत सचिव को किया निलंबित

मुन्नीलाल कोल, खण्ड पंचायत अधिकारी, जनपद पंचायत करकेली के द्वारा पंचायतीराज सी.एम. हेल्पलाईन शिकायत का निराकरण नहीं किये जाने से कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने के निर्देश जारी किये गये है।
C E O जिला पंचायत की बड़ी कार्रवाई 4 पंचायत सचिव को किया निलंबित
गौरतलब है कि सीईओ जिला पंचायत ने ये सभी आदेश तो आनन – फानन में जारी कर दिया है लेकिन वहीं देखना होगा कि कहीं माधुरी शुक्ला के आदेश जैसे ही तो बदलाव नही हो जाएगा।
C E O जिला पंचायत की बड़ी कार्रवाई 4 पंचायत सचिव को किया निलंबित







