Home राजनीति कांग्रेस ने आरएसएस पर कसा तंज और जातिगत जनगणना को बताया जीत

कांग्रेस ने आरएसएस पर कसा तंज और जातिगत जनगणना को बताया जीत

102
0

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा आरएसएस और भाजपा ने हमेशा भोली भाली जनता का शोषण किया है, आरएसएस 1925 में स्थापित हुआ मगर आज तक किसी दलित को प्रमुख नहीं बनाया जो करनी और कथनी को दर्शाता है।

प्रेस कांफ्रेंस में लगाये आरोप

Umaria – जिले के दौरे पर आए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं शहडोल संभाग के प्रभारी अमित तावरे ने राहुल गांधी द्वारा की जा रही जातिगत जनगणना की मांग पर सरकार ने एलान कर दिया है कि जातिगत जनगणना होगी, इस बात को आमजन तक पहुंचाने के लिए पत्रकार वार्ता की और मीडिया के सवालों के जबाब दिये, वहीं एक सवाल के जबाब में कहा कि आरएसएस की स्थापना के 100 साल हो चुके हैं उसने आज तक किसी दलित को मुखिया क्यों नहीं बनाया, संविधान रैली ने भाजपा की आंख कान खोल दी है और अब भाजपा की करनी कथनी जनता के सामने आ रही है।

क्या कहा प्रदेश प्रवक्ता ने

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित तावरे ने आर एस एस पर तंज कसते हुए कहा कि ये तो संविधान को मानने वाले लोग नहीं है वर्ष 1924 में जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बना और आज 2025 में हम सब बात कर रहे हैं 100 साल से ज्यादा हो गए हैं, क्या इस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 100 साल के इतिहास में कोई दलित व्यक्ति नहीं मिला जिसको प्रमुख बना सकें, क्यों आज तक ये लोग किसी भी दलित को संघ प्रमुख नहीं बना पाए, तो यह अपने आप में एक उदाहरण है कि यह लोग संविधान को मानने वाले लोग नहीं हैं, तो बात जब संविधान की आएगी तो चाहे मैं जवाहरलाल नेहरू जी की बात करूं या लाल बहादुर शास्त्री जी की बात करूं या राजीव जी की बात करूं या किसी और की बात करूं, कांग्रेस परिवार हमेशा संविधान को बचाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता अपने अंतिम सांस तक लड़ाई जारी रखेगा, और यह तो वह लोग हैं जब हमारे नेता राहुल जी साढ़े तीन हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा लाल किताब को लेकर कर रहे थे तब यह लोग उपहास उड़ा रहे थे आज यू टर्न लिया और जातिगत जनगणना कराई, आगे आगे देखिए होता है क्या।

कांग्रेस ने आरएसएस पर कसा तंज और जातिगत जनगणना को बताया जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here