Home टाइग्रेस रेस्क्यू 3 को मौत के घाट उतारने एवं 3 को घायल करने वाली...

3 को मौत के घाट उतारने एवं 3 को घायल करने वाली बाघिन का हुआ रेस्क्यू

189
0

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार लोगों पर आक्रमण कर मौत के घाट उतारने वाली एवं लोगों को घायल करने वाली बाघिन हुई गिरफ्तार अब रहेगी बाड़े में

क्या है पूरा मामला

Umaria – जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पनपथा और पतौर रेंज में अपना डेरा जमाए बैठी बाघिन ने जहां पनपथा रेंज में 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था तो वहीं पतौर रेंज में सीनियर वाहन चालक सहित 3 लोगों को घायल कर दिया था जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीण पनपथा बैरियर के सामने सड़क भी जाम कर चुके थे उसी का रेस्क्यू करने के लिए लगातार टीम लगी थी और अंततः उसको ग्राम कोठिया और कुशमाहा के नजदीक कक्ष क्रमांक आर एफ 428, बीट पनपथा, रेंज पतौर से रेस्क्यू कर लिया गया।

क्या कहा रेस्क्यू टीम प्रभारी ने

इस बारे में रेस्क्यू टीम प्रभारी अर्पित मैराल ने बताया कि विगत एक माह में दो बार कोठिया और कुशमाहा ग्राम में घुसकर एक वनकर्मी समेत 3 लोगों को घायल करने एवं अस्वस्थ प्रतीत होने के कारण क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, सहायक संचालक पनपथा, वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी बांधवगढ़ ओर संजय टाइगर रिजर्व, रेंजर पतौर, रेंजर पनपथा कोर की मौजूदगी एवं रेस्क्यू टीम में शामिल तीन हाथी (सूर्या, लक्ष्मण ओर गणेश) और अन्य फील्ड स्टाफ के सहयोग से रेस्क्यू कर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के इनक्लोजर में भेजा गया, जहां नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। रेस्क्यू टीम की इस कार्रवाई से ग्रामीणों को राहत मिली है।

3 को मौत के घाट उतारने एवं 3 को घायल करने वाली बाघिन का हुआ रेस्क्यू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here