Home किसान परेशान *यूरिया मामले में किसानो को ही कटघरे में खड़ा किये प्रभारी मंत्री*

*यूरिया मामले में किसानो को ही कटघरे में खड़ा किये प्रभारी मंत्री*

115
0

जिले में बीते दिनों खाद के लिए परेशान किसान के साथ की गई मारपीट और एफआईंआर के मामले में प्रभारी मंत्री ने जांच का झुनझुना थमाते हुये खाद की किल्लत को लेकर भी उन्होंने पर्याप्त उपलब्धता की बात कही लेकिन जिले भर में आज भी किसान खाद के लिए लाइन में लगा हुआ है, वहीं के सी सी का नया मामला लाते हुए प्रभारी मंत्री ने किसानों को ही कठघरे में खड़ा कर दिया।

*क्या है मामला*

Umaria – जिले में खाद की जितनी मांग थी उससे अधिक खाद जिले में भेजी गई है, लेकिन जिले के किसान, के सी सी अर्थात किसान क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं करते हैं, जिसके कारण भीड़ बढ़ती है, इसके अलावा किसान पर जो एफ आईं आर की गई है वह क्यों हुई और मारपीट क्यों की गई, यह जांच का विषय है यह कहना है जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान का जिन्होंने खाद की समस्या पर बात न करते हुये किसानों को ही सवालों के घेरे में लाकर रख दिया और सारी की सारी गलती किसानों की है कहकर मामला खत्म कर दिया है। बता दें कि जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान उमरिया पहुंचे हैं, जहां तमाम विभागों के साथ योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।

*प्रभारी मंत्री ने बताया*

वहीं ज़ब अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान से खाद की किल्ल्त एवं किसान के साथ मारपीट के मामले पर बात किया गया तो उन्होने मामले को टालते हुये सरकार की बड़ाई बताते हुये कहा कि हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है आज ही हमने इस मामले की समीक्षा की है जिसमें एक बात सामने आई है पिछले वर्ष जो खाद आई थी उससे अधिक मात्रा में इस बार खाद आई है, लेकिन हमारे जिले में हजारों की तादाद में किसान क्रेडिट कार्ड बने हुए हैं मगर उसका उपयोग करने वाले मात्र 10% लोग ही हैं, मैं आपके माध्यम से किसान भाइयों से यह अपील करना चाहता हूं की ज्यादा से ज्यादा किसान क्रेडिट कार्ड का उपयोग करेंगे तो जो समस्या हमारे गोदाम पर आ रही है और उसकी संख्या भी दो है अभी मैं चर्चा की है कि खाद की कमी नहीं है मगर वितरण केंद्र काम है, अभी हमने कलेक्टर साहब से बात की है कि आने वाले समय में हम मुख्यमंत्री जी से बात करके वितरण केंद्र की व्यवस्था को ठीक करेंगे तो मुझे लगता है कि आने वाले समय में यह व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी वहीं जब उनसे किसान के ऊपर फिर के मामले पर पूछा गया तो उन्होंने बात को टालते हुए कह दिया कि यह जांच का विषय है कि एफ आईं आर क्यों हुई है।

*जिले में कितना होता है दौरा*

गौरतलब है कि जिले के प्रभारी मंत्री दो से तीन माह मे एक बार कुछ घंटो के लिये आते हैं और लोकल नेताओं एवं चाटुकारों से घिरे रहते हैं जिसके कारण उनको जिले की समस्याओं से और जिले के हालात से कोई लेना – देना नहीं रहता है, हाँ इतना जरूर है कि जिले के अधिकारी और नेता जिस चश्मे से उनको आइना दिखा देते हैं, जिले की वही सूरत देख कर मंत्री जी रवाना हो जाते हैं।*यूरिया मामले में किसानो को ही कटघरे में खड़ा किये प्रभारी मंत्री*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here