Home लापरवाही Diarrhea के प्रकोप से पिता पुत्र सहित 3 लोगों की मौत

Diarrhea के प्रकोप से पिता पुत्र सहित 3 लोगों की मौत

208
0

जिले के आखरी छोर में Diarrhea इतनी तेजी से फैल गया और Health विभाग को कोई जानकारी नही पिता पुत्र सहित 3 लोगों की Death हो गई।

Diarrhea के प्रकोप से पिता पुत्र सहित 3 लोगों की मौत

Umaria – जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडौरी जिले की सीमा से लगा गांव बेलसरा जो कि पूर्व अजाक मंत्री और वर्तमान मानपुर विधायक मीना सिंह का गांव है। डायरिया के प्रकोप से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चूड़ामणि सिंह पिता तनूप सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बेलसरा और इन्ही के पिता तनूप सिंह उम्र 62 वर्ष की Death हो गई वहीं ग्राम करही निवासी रामदेव सिंह पिता पिता सहमत सिंह उम्र 65 वर्ष की भी Death हो गई। 3 लोगों को गांव वाले नजदीकी अस्पताल शहपुरा में ले जाकर भर्ती करवाये हैं। इतना ही नही ग्राम रहठा में भी Diarrhea डायरिया अपना पैर पसार रहा है वहां भी 1 पीड़ित पाया गया है इसके अलावा अभी 5 से 6 लोग और भी प्रभावित हैं।

Diarrhea के प्रकोप से पिता पुत्र सहित 3 लोगों की मौत

इस बारे में Medical आफिसर घुलघुली डॉक्टर K L बघेल ने बताया कि 3 लोगों की Death डायरिया से हो गई है, 3 लोगों को गांव वाले डिंडौरी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में एडमिट करवाये हैं और कुछ लोगों का ईलाज हमारी टीम गांव में कर रही है, जानकारी लगते ही C M H O, B M O, एपीडिमोलॉजिस्ट, S D M, तहसीलदार, A N M, M P W, सिस्टर्स सभी मौके पर पहुंच गए हैं, हम लोग गांवों में घूम कर सभी से मिल कर पता लगा रहे हैं कि और कितने लोग पीड़ित हैं, साथ ही कुछ लोगों को जिला अस्पताल भेज रहे हैं।

Diarrhea के प्रकोप से पिता पुत्र सहित 3 लोगों की मौत

गौरतलब है कि बरसात के मौसम में गंदा पानी पीने और कुछ भाजी खाने से बीमारी फैलती है, सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस बीमारी ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले की और शासन की नलजल योजना के साथ PHE विभाग की भी पोल खोल दिया है जिसके चलते ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

Diarrhea के प्रकोप से पिता पुत्र सहित 3 लोगों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here