Home झोलाछाप डॉक्टर कब तक झोला छाप Doctor लेंगे लोगों की जान फिर एक कि...

कब तक झोला छाप Doctor लेंगे लोगों की जान फिर एक कि हुई Death

508
0

झोलाछाप Doctor के इलाज के बाद गई आदिवासी Youth की जान बंगाली डॉक्टर ने छोटे – छोटे बच्चों को कर दिया अनाथ

कब तक झोला छाप Doctor लेंगे लोगों की जान फिर एक कि हुई Death

Umaria – प्रदेश के मुखिया Doctor मोहन यादव भले ही कोई आदेश/निर्देश जारी करें लेकिन जिले में उनका पालन करने वाला कोई नही है। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश की परवाह जिले के अधिकारी नही करते तो Collector के आदेश का क्या पालन करेंगे। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिले के नौरोजाबाद में संचालित झोलाछाप डॉक्टर बंगाली उर्फ समीर अधिकारी का, जो अवैध क्लीनिक चला रहा है।

कब तक झोला छाप Doctor लेंगे लोगों की जान फिर एक कि हुई Death

11 जुलाई को ग्राम पंचायत बधवाटोला निवासी 36 वर्षीय आदिवासी Youth ज्ञान सिंह मार्को की तबियत कुछ खराब हुई और उसको किसी ने बताया कि 5 नम्बर नौरोजाबाद में बंगाली Doctor के पास चले जाओ तो उसके परिजन वहां लेकर आये डॉक्टर समीर अधिकारी उर्फ बंगाली डॉक्टर ने देखा और Injection लगा कर इलाज कर दिया बोला कि ठीक हो जाओगे लेकिन उसका बुखार नही उतरा फिर दूसरे दिन 12 जुलाई को उसके परिजन बंगाली डॉक्टर के पास लेकर आये तब Doctor बोला कि यहीं खून की जांच करवा लो तो वहीं उसी क्लिनिक के बगल में अवैध रूप से संचालित सेवा पैथो कलेक्शन सेंटर में खून की जांच करवाया तो उसको विडाल पॉजिटिव बता दिया गया।

कब तक झोला छाप Doctor लेंगे लोगों की जान फिर एक कि हुई Death

जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम बधवाटोला निवासी मृतक ज्ञान सिंह मार्को के भाई कृष्णपाल सिंह परस्ते ने आरोप लगाते हुए जानकारी दिया है कि 11 जुलाई को ज्ञान सिंह मार्को की तबीयत खराब होने के कारण हमसे बोला कि भाई हमको नौरोजाबाद के 5 नंबर कालोनी में बंगाली Doctor के यहां ले चलो तो हम उसको लेकर डॉक्टर बंगाली के यहां आ गए और डॉक्टर उसको Injection लगाया गोली दिया और कहा कि ठीक हो जाएगा। हम लोग घर आ गए शाम को फिर तेज बुखार आ गई तो दूसरे दिन 12 तारीख को फिर ले गए तो फिर से Injection लगाया गोली दिया और Blood जांच करवाने को बोला कहा कि यहीं हमारे यहां हो जाता है, यहीं करवा लो, इस तरह वो 15 तारीख तक इलाज किया और 16 तारीख को हमारे मामा का लड़का, हमारे भाई ज्ञान सिंह की Death हो गई। उसकी दो बच्चियां हैं एक नवोदय विद्यालय में और दूसरी पाली में पढ़ती हैं, वो सिलाई का काम करता था अब परिवार बेरोजगार हो गया।

कब तक झोला छाप Doctor लेंगे लोगों की जान फिर एक कि हुई Death

गौरतलब है कि Doctor समीर अधिकारी उर्फ डॉक्टर बंगाली का यह कोई पहला मामला नही है कि जब किसी मरीज की Death हुई है, इसके पूर्व भी 2 आदिवासी समाज की महिलाओं ने आरोप लगाया था की उनके कुछ माह के बच्चों का गलत इलाज के चलते उन बच्चो की Death हो गई थी जिसकी शिकायत अनीता कोल और शशि बैगा निवासी ग्राम पंचायत पिनौरा‌ ने जिले के Collector और जिले के S P को लिखित में की थी। जिसके बाद B M O करकेली द्वारा क्लिनिक की जांच करने पर कोई डिग्री न दिखा पाने के कारण क्लिनिक सील कर दी गई थी लेकिन कुछ दिन बाद तत्कालीन C M H O डॉक्टर R K मेहरा से सांठगांठ कर क्लिनिक का ताला खुल गया। इतना ही नही सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि जब जिले के Collector टीम गठित कर झोलाछाप डॉक्टरों की जांच करने के लिए भेजते हैं तो C M H O कार्यालय के ही कुछ कर्मचारी उनको फोन कर सूचना दे देते हैं जससे वो अपनी क्लिनिक में ताला लगाकर गायब हो जाते हैं, यही हाल जिले में फर्जी मेडिकल स्टोर और पैथालॉजी का है।

कब तक झोला छाप Doctor लेंगे लोगों की जान फिर एक कि हुई Death

इस मामले में C M H O डॉक्टर शिव ब्यौहार चौधरी का कहना है कि आपके द्वारा हमको जानकारी दी जा रही है हम इसकी जांच करवा लेते हैं और इस पर कार्रवाई करेंगे।

कब तक झोला छाप Doctor लेंगे लोगों की जान फिर एक कि हुई Death

गौरतलब है केन्द्र और प्रदेश की सरकारें लगातार आदिवासी समाज के उत्थान और उनको हर सुविधा देने की बातें करती हैं, गांव – गांव में PHC, CHC और SUB CENTER खोल कर रखी है उसके बाद गांव – गांव में झोलाछाप Doctors का मकड़जाल फैला हुआ है। इतना ही कुछ विभाग के ही कर्मचारी विभाग की गाड़ी लेकर गांव – गांव वसूली का भी कार्य करते हैं और C M H O से मैनेजमेंट करके पूरा संरक्षण दिए हुए हैं। अब अगर दूसरी तरफ नजर डालें तो साफ नजर आता है उमरिया जिले में C M और Collector के निर्देशों को हवा में उड़ाया जाता है, जिसका जीता जागता उदाहरण है कि आज तक किसी झोलाछाप Doctor, फर्जी पैथोलॉजी पर कोई ठोस कार्रवाई नही की गई। इतना ही नही Drug इंस्पेक्टर भी फर्जी Medical स्टोर संचालकों से मैनेज हैं, उनके द्वारा भी किसी तरह की कार्रवाई नही की गई। जबकि नियमानुसार D फार्मा, B फार्मा की डिग्री या डिप्लोमाधारी को मेडिकल स्टोर्स में उपस्थित रहना और दवाइयां देना आवश्यक होता है, लेकिन जिले में डिग्री या डिप्लोमा किराए पर चल रहे हैं, डिग्री/डिप्लोमा किसी और का है और Medical स्टोर कोई और संचालित कर रहा है, इतना ही नही बहुत से मेडिकल स्टोर संचालकों के पास फर्जी डिग्री/डिप्लोमा भी है जो दूसरे राज्यों से बनवाये गए हैं। यदि इन सब की जांच बारीकी से की जाय तो बहुत बड़ा घोटाला सामने आएगा।

कब तक झोला छाप Doctor लेंगे लोगों की जान फिर एक कि हुई Death

जहां इस ढंग से गोलमाल चल रहा हो वहां सरकार द्वारा संरक्षित गरीब आदिवासी, हरिजन इन Medical माफियाओं के हाथों मरेगा नही तो क्या होगा।

कब तक झोला छाप Doctor लेंगे लोगों की जान फिर एक कि हुई Death

अब देखना होगा कि प्रदेश के मुखिया के आदेशों का जिले में कितना पालन होता है या फिर कोई छुटभैया नेता इन Medical माफियाओं के पक्ष में खड़ा होकर इनको संरक्षण दे देता है और फिर कोई गरीब आदिवासी, हरिजन इनके हाथों मरने को मजबूर होता है।

कब तक झोला छाप Doctor लेंगे लोगों की जान फिर एक कि हुई Death

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here