
माता बिरासिनी की नगरी बिरसिंहपुर पाली में शराब बंदी की मांग को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान को ज्ञापन सौंप कर मांग किया कि जल्द से जल्द यहां भी शराब बंदी की जाए और बिरसिंहपुर पाली का नाम बदलकर बिरासिनी धाम किया जाए।
मीडिया से किये चर्चा प्रभारी मंत्री

Umaria – जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के मंत्री व उमरिया जिले प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस की परेड की सलामी के साथ मुख्य समारोह का ध्वजारोहण किया, इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि उमरिया जिले के धार्मिक नगरी बिरसिंहपुर पाली को बिरासिनी धाम का दर्जा जल्द ही दिया जाएगा वह इस धार्मिक नगरी में शराब बंदी भी किया जाएगा।
क्या है खास बिरसिंहपुर पाली में

मध्य प्रदेश शासन के द्वारा 17 शराब दुकानों पर प्रतिबंध लगा दिया है, इस कैबिनेट के फैसले पर मोहन सरकार को जनता के द्वारा धन्यवाद दिया गया तो वहीं यह भी कहा जाता है कि जहां पर शराब बंदी होती है तो वहां अपराध में भी कमी आती है, इसी के चलते उमरिया जिले में स्थित बिरसिंहपुर पाली में माता बिरासनी का कलचुरी कालीन मंदिर है जहां पर लोग माता बिरासनी के दर्शन के लिए देश – विदेश से आते हैं माता बिरासनी का चैत्र एवं शारदेय नवरात्रि का जवारा जुलूस पूरे देश में प्रसिद्ध है माता बिरासनी के दर्शन के लिए भक्तगण दूर-दूर से आते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया शराबबंदी की मांग

https://twitter.com/StripathiUmr/status/1883551404574535865?t=jIRxx19-kXSLn5kCdctSYg&s=08
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह हमारे मुख्यमंत्री जी ने 17 धार्मिक जगह पर शराबबंदी की घोषणा की है उसी तरह हमारे जिले में भी जो सर्वाधिक धार्मिक स्थल है बिरसिंहपुर पाली में इस तारतम्य में हमने शराबबंदी की मांग की है, वहीं जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमने प्रभारी मंत्री जी से इस विषय में बात किया है तो उन्होंने कहा कि उसका इतिहास और विकास इसकी जानकारी हमको चाहिए तो हमने इसकी जानकारी बना लिया है और यही उनको दे रहे हैं, वही जब कहा गया की वर्ष 2018 में धार्मिक नगरी बिरासिनी धाम नाम करने की बात भी उठी थी और जिसको लोकसभा में भी उठाया गया इस पर बोले कि मैं इस पर भी चर्चा करता हूं, साथ ही उमरिया रेलवे स्टेशन को बांधवगढ़ रेलवे स्टेशन के नाम से बनाने का भी मामला चल रहा है।
प्रभारी मंत्री ने क्या कहा
इस मामले में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के आदिमजाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि देखिये मध्यप्रदेश की सरकार शराबबंदी में आगे बढ़ रही है, अभी 2 दिन पहले ही महेश्वर में मां अहिल्याबाई की नगरी लोक माता की तीन सौंवी जयंती के अवसर पर महेश्वर में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी और उसे समय हमने पूरी कैबिनेट में संकल्प लिया कि जितने धार्मिक स्थल है वहां से शराब बंदी की शुरुआत करते हैं और हमें कहते हुए बहुत प्रसन्नता है कि मध्य प्रदेश के करीब 17 दुकानों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है 1 अप्रैल से वह आदेश लागू हो जाएगा, जहां तक हमारे उमरिया जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने मुझे एक आवेदन दिया है कि हमारे उमरिया जिले में एक बिरासिनी माताजी हैं, वहां पर भी धार्मिक आस्था का केंद्र है और यहां की जनता ने भी कहां है कि यहां पर प्रतिबंध होना चाहिए तो मैं आने वाले समय में माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करूंगा कि जो और भी धार्मिक स्थान पर दुकानें हैं उनको भी बंद किया जाए, वही जब कहा गया की 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की थी कि इसको बिरासी नहीं धाम घोषित किया जाएगा तब इस पर बोली कि देखिए मैं ऐसे कुछ भी नहीं बता सकता हूं यदि कुछ है तो मेरे को लिखित में दिया जाए जिस पर मैं बात कर सकूं, मैं कलेक्टर साहब से कहूंगा कि यदि ऐसी कोई घोषणा हुई है तो इस पर जल्दी से जल्दी कार्यवाही की जाए।
गृह मंत्रालय का पत्र

गौरतलब है कि बिरसिंहपुर पाली का नाम बदल कर बिरासनी धाम की घोषणा जल्द की जाए, इसके लिए गृह मंत्रालय ने एक पत्र जारी किया है उस पर मध्य प्रदेश शासन के द्वारा अभी तक अमल नहीं किया गया अब प्रभारी मंत्री के संज्ञान में आने के बाद पत्र पर कब तक कार्रवाई होगी इसका इंतजार बिरसिंहपुर पाली के नागरिकों को रहेगा।
माता बिरासिनी की नगरी में शराबबंदी एवं बिरासिनी धाम करने की मांग







