
उमरिया – जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैण्ड से प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग के बड़े बाबू कैलाश शर्मा के नेतृत्व में विभाग के कर्मचारियों और बस आपरेटर एशोसिएशन के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को संदेश दिए कि देश प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए हर घर तिरंगा लगाएं और सभी को तिरंगा लगाने प्रेरित करें।

वहीं परिवहन विभाग के बड़े बाबू कैलाश शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है लोग अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी लोग अपने घरों, कार्यालयों में तिरंगा लगा कर देश भक्ति को प्रदर्शित करें।







