
पूरे देश के साथ साथ उमरिया जिले में भी फायलेरिया बीमारी उन्मूलन हेतु एक कार्यक्रम रखा गया जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के अधिकारियों ने शपथ पूर्वक इसके उन्मूलन हेतु फायलेरिया की दवा का सेवन किया, इस दौरान एक साथ सभी ने दवाई खाई। उक्त कार्यक्रम 10 फरवरी से चालू होकर 23 फरवरी तक चलेगा।
फाइलेरिया बीमारी के उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा का सेवन 10 से 23 फरवरी तक कराया जाएगा । इस दौरान 10 से 13 फरवरी तक बूथ लेबल पर, 14 से 19 फरवरी तक डोर टू डोर संपर्क कर तथा 20 से 23 फरवरी तक छूटे हुए व्यक्तियों को दवा का सेवन टीम व्दारा प्रत्यक्ष मे कराया जाएगा। दवा खिलाने वाले व्यक्तियों के उंगली पर मार्किग की जाएगी।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ व्ही एस चंदेल ने बताया कि फाइलेरिया हाथी पांव की रोकथाम के लिए 10 से 23 फरवरी तक जिले में 2 साल से ऊपर के समस्त व्यक्तियों को आइवरमेक्टिन, डीईसी एवं एलवेण्डाजोल की गोली का सेवन कराया जाएगा। इसी तरह आईवरमेक्टिन गोली का सेवन 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चो एवं 90 सेमी से ऊंचाई के बच्चों को नही कराया जाएगा वहीं गर्भवती माताओ, अत्याधिक वृध्द, गंभीर रोगो से पीड़ित व्यक्ति गोली का सेवन नही करेंगें।

जबकि फायलेरिया को जड़ से समाप्त करने के लिए कलेक्टर ने जिले वासियों से दवाई का सेवन करने की अपील करते हुए कहा है कि आप सभी फाइलेरिया से जिले को मुक्त करने में सहयोग करें और सभी लोग इस दवाई का सेवन करें।







