Home सड़क दुर्घटना स्कूल से घर पहुंचते ही काल बन कर आया ट्रैक्टर शिक्षक की...

स्कूल से घर पहुंचते ही काल बन कर आया ट्रैक्टर शिक्षक की मौत

174
0

रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है, स्कूल से लौटे शिक्षक को अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर ने पीछे से मारा ठोकर शिक्षक की मौत

क्या हुई घटना

Umaria – स्कूल से वापस घर लौटे शिक्षक अपने शिक्षक साथी से बात करने लगे तभी अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने शिक्षक को रौंद दिया एक की मौत एक घायल।

पूरी घटना कैसे हुई

मामला कोतवाली थाना अंतर्गत विकटगंज मोहल्ले के है जहां वहीं के निवासी पुरुषोत्तम दास बर्मन पिता नंदू बर्मन उम्र 48 वर्ष ग्राम अमड़ी मे गेस्ट टीचर के पद पर कार्यरत थे एवं धरणेन्द्र मणि रजक पिता सहोला रजक उम्र 54 वर्ष लालपुर निवासी शिक्षक वर्ग दो में हाई स्कूल अमड़ी में पदस्थ हैं। कल पुरुषोत्तम दास बर्मन अपने साथी धरणेन्द्र मणि रजक की बाईक क्रमांक एमपी 54 एम बी 8021 में बैठ कर उनके साथ ही आ गए और पुरुषोत्तम के घर के सामने आकर खड़े ही हुए थे कि अनियंत्रित गति से गिट्टी से लोड ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 54 ए 8725 का चालक लापरवाही पूर्वक चलाते बाइक में पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया जिसमें धरणेन्द्र मणि दूर फेंका गए और गेस्ट टीचर पुरुषोत्तम बर्मन के सीने पर से कुचलता हुआ ट्रैक्टर तेज गति से भाग गया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई, और घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग दोनो को जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टरों ने पुरुषोत्तम दास बर्मन को मृत घोषित कर दिया और साथी शिक्षक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, आज मृत शिक्षक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घायल शिक्षक ने बताया

घायल शिक्षक धरणेन्द्र मणि रजक ने बताया कि हम और पुरुषोत्तम बर्मन जी स्कूल से वापस आकर बाइक से घर के सामने खड़े ही हुए थे कि पीछे से गिट्टी लोड ट्रैक्टर ट्राली बहुत तेजी से आया हम लोग किनारे खड़े थे कुछ समझ पाते तब तक जोरदार ठोकर मारा तो हम दूसरी तरफ फेंका गए और बर्मन जी के सीने पर से ट्रैक्टर ट्राली निकालता हुआ उनको रौंद कर भाग गया वो रुका भी नही, उनकी मौत हो गई, मैं दूसरी तरफ फ़ेंकाने के कारण बच गया चोट बहुत लगी है।

पुलिस की कार्रवाई

वहीं पुलिस डाक्टर और परिजनों की उपस्थिति में शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दी है ।

जिले की स्थिति

गौरतलब है कि जिले में लगातार बढ़ रहा दुर्घटनाओं का ग्राफ और जिम्मेदारों की लापरवाही जिले के लिये चिंताजनक बनी हुई है।

स्कूल से घर पहुंचते ही काल बन कर आया ट्रैक्टर शिक्षक की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here