Home चेतावनी हमारी मांगे नही मानी जायेगी तो 5 मार्च को करेंगे सी एम...

हमारी मांगे नही मानी जायेगी तो 5 मार्च को करेंगे सी एम हाउस का घेराव

260
0

सहकारिता विभाग द्वारा वेतन वृद्धि को लेकर पत्र जारी करने के बाद भी नही मिल रहा कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, कर्मचारियों ने कहा सीएम हाउस का करेंगे घेराव

क्यों सहकारी समिति के कर्मचारी करेंगे सीएम हाउस का घेराव

Umaria – जिले में सहकारिता विभाग में पदस्थ कर्मचारियों के वेतन वृद्धि को लेकर आरसीएस भोपाल द्वारा आदेश जारी करने के बाद भी सहकारी समितियों के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन नही मिल रहा है, जिस मांग को लेकर जिले के कर्मचारियों ने एआरसीएस एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर एरियर्स सहित वेतन भुगतान कराये जाने की मांग किया है और चेतावनी भी दिया है कि यदि हमारी मांग नही मानी गई तो हम 5 मार्च को सी एम हाउस का घेराव करेंगे।

सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष ने बताया

वहीं इस मामले में मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष मनजीत चतुर्वेदी ने बताया कि हर समिति को साल में 3 लाख रुपए के मानदेय से संस्था को राशि प्राप्त हुई और शासन ने दिया भी, वह राशि आज भी संस्था में पड़ी हुई है कर्मचारियों को नही मिल रही है जबकि 25/07/2024 का आरसीएस महोदय का स्पष्ट निर्देश है कि कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन दिया जाय और वह राशि सिर्फ वेतन के लिए आई है लेकिन बैंक और सहकारिता विभाग के बीच सभी कर्मचारी पीसे जा रहे हैं, और उनका आज तक वेतन नहीं बढ़ा। हमारी मांग है कि समस्त कर्मचारियों को कम से कम कलेक्टर दर दिया जाय एवं बढ़ा हुआ वेतन जो 25/07 को रजिस्ट्रार महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है, उस हिसाब से सभी कर्मचारियों को मार्च के अंदर एरियर्स के साथ 1 अक्टूबर 2023 से जो एरियर्स आया है, संस्थाओं में आया है वो मार्च में उन्हें प्रदाय किया जाय, यदि नही प्रदाय की जा रही तो सभी कर्मचारी आंदोलन की राह में जाने को विवश हो जाएंगे, और अभी हमने एक दिवसीय कार्यक्रम भोपाल स्तर पर रखा है हम सभी कर्मचारी 4 मार्च को रवाना होंगे और 5 मार्च को सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा।

प्रभारी एआरसीएस ने कहा

वहीं ज्ञापन लेने आये प्रभारी एआरसीएस अभय सिंह ने बताया कि सहकारी समिति के महासंघ के द्वारा जो आज ज्ञापन सोपा गया है यह विक्रेताओं के 3000 रुपये वेतन वृद्धि के संबंध में है, शासन स्तर से राशि जारी होना है उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी, दूसरा इनका मांग है कि सभी कर्मचारियों को कलेक्टर रेट पर वेतन दिया जाए, इस संबंध में कार्रवाई प्रक्रियाधीन है, यह आरसीएस कार्यालय से होना है इस संबंध में भोपाल से आरसीएस महोदय का पत्र भी जारी हुआ था जिसमें हमारे जे आर महोदय द्वारा पत्र जारी किया गया था, उसके परिपालन में हमने एक पत्र जारी किया है, उसमें अभी कार्रवाई हो भी रही है, सारी जानकारी समिति स्तर से मंगाई जा रही है, इस संबंध में हमने आज एक बैठक भी किया है, कल हमारे 38 लैम्प्स पैक्स है जिसमें हमारे सैकड़ो कर्मचारी है।

नायब तहसीलदार ने बताया

वहीं कलेक्टर की तरफ ज्ञापन लेने आये नायब तहसीलदार दिलीप सोनी ने बताया कि अभी मध्य प्रदेश सहकारिता कर्मचारी महासंघ ने वेतन विसंगति के संबंध में ज्ञापन दिया है जिसमें उनका कहना है की सेवा नियम के प्रावधानों के तहत वेतन अभी प्राप्त नहीं हो रहा है उचित माध्यम से उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के नाम एवं माननीय कैलाश विश्वास सारंग जी के नाम ज्ञापन दिया है उचित माध्यम से यह शासन को प्रेषित कर दिया जाएगा उसमें जो भी होगा शासन निर्णय लेगा।

अब 5 मार्च का इंतजार

गौरतलब है कि वर्षों से इनकी लंबित मांगों पर पैसा आने के बाद भी इनके वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है अब देखना होगा कि 5 मार्च को जब पूरे प्रदेश के कर्मचारी सीएम हाउस का घेराव करेंगे तब क्या निर्णय होता है।

हमारी मांगे नही मानी जायेगी तो 5 मार्च को करेंगे सी एम हाउस का घेराव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here