
उमरिया – कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सेहरा निवासी संतोष सिंह गोंड अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ खेत मे धान का रोपा लगाने गये थे और दोनो बच्चे वहीं खेल रहे थे। खेलते खेलते 6 वर्षीय सत्यम सिंह पिता संतोष सिंह तालाब में हाथ पैर धोने गया और उसी बीच फिसल कर गहरे पानी मे डूबने लगा तभी उसकी 9 वर्षीय बहन स्वास्तिक सिंह अपने भाई को बचाने दौड़ी और वह भी गहरे पानी मे डूब गई। बाद में किसी तरह दोनो मासूमो को मृत अवस्था मे बाहर निकाला गया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव सहित जिले को शोकाकुल कर दिया है।

कोतवाली टी आई राघवेन्द्र तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच कर देहाती नालसी लेकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।

देर शाम जैसे ही दोनो मासूमो का शव गांव पहुंचते ही पूरा गांव शोक ग्रस्त हो गया, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।







