Home ज्ञापन धान का पैसा न मिलने से आक्रोशित किसानों ने दिया आंदोलन की...

धान का पैसा न मिलने से आक्रोशित किसानों ने दिया आंदोलन की चेतावनी

236
0

जिले के 8392 किसानों की धान बिक्री का 118 करोड़ 94 लाख रुपए न मिलने से आक्रोशित किसानों ने ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दिया

किसानों की मांग

Umaria – जिले में 6 दिसम्बर से उपार्जन की धान एनसीसीएफ द्वारा खरीदी शुरू किये जाने के बाद 23 जनवरी को खरीदी समाप्त होने के बाद अभी तक 8392 किसानों का 118 करोड़ 94 लाख रुपये का भुगतान लंबित होने से जिले के किसानों के ऊपर भारी आर्थिक संकट छाया हुआ है जिसके चलते आज क्षेत्र के किसान अविलंब धान का भुगतान कराये जाने।

एनसीसीएफ और एआरसीएस के बारे में

एनसीसीएफ को ब्लैक लिस्टेड करने और एआरसीएस को तत्काल हटाये जाने की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिले के कलेक्टर को सौंप कर मांग किये हैं कि 3 दिवस के भीतर यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम लोग 1 मार्च से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे।

किसान नारायण सिंह ने बताया समस्या और दिया चेतावनी

किसान नारायण सिंह ने बताया कि हम सब किसान हैं और हम लोगों का मुख्य धंधा खेती है हम लोगों ने अपना धान उपार्जन केदो में बेचा था और आज 3 महीने हो चुके हैं मगर हम लोगों का पैसा आज तक नहीं मिला है, बगल के जिलों में देखिए सब का पैसा आ गया, हम लोगों की सारी व्यवस्था खेती से ही है बच्चों की फीस है, दवाइयां है, बिजली का बिल है, बैंक का लोन है, नोटिस आ रही है, कर्ज ओवरड्यू हो गया, ब्याज लग रहा है जो भी देखिए सब कुछ खेती पर ही आधारित है, हमारे साथ आए सभी किसान क्षेत्र के हैं और हमने आज कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया है, तीन दिन का समय दिया है कि यदि तीन दिन में हम लोगों का पैसा नहीं मिलता है तो हम सब लोग कलेक्टर कार्यक्रम के सामने अनशन करेंगे, धरना करेंगे, आंदोलन करेंगे और जब तक पैसा नहीं मिलेगा तब तक हमारा यह आंदोलन चालू रहेगा।

युवा किसान ने अपनी मांगों के साथ प्रभारी एआरसीएस को हटाने की किया मांग

वहीं युवा किसान चंदन सिंह ने बताया कि धान उपार्जन केंद्रों में जो 6 दिसम्बर से जब से खरीदी केंद्र शुरू हुआ था हम लोगों ने धान बेचा था आज दिनांक तक उसका पेमेंट नही हुआ है, एनसीसीएफ जो संस्था आई उसका रवैया आज तक समझ नही आया, पहले ट्रांसपोर्टरों से विवाद चला, उसके बाद समितियों से चला और आज यह स्थिति है कि हमको भुगतान नही कर पाए, पिछले तीन माह से किसान, केंद्र प्रभारी और आम जनता सभी इनसे परेशान है, पहले इन्होंने खरीदी के लिए परेशान किया, जब खरीदी चालू हुई तो ट्रांसपोर्टरों को परेशान किया और अब किसान पैसे के लिए परेशान है, बच्चों की फीस के लिए परेशानी जा रही है उनके एग्जाम चालू है पेरेंट्स के ऊपर शिक्षक दबाव बनाते हैं की फीस दीजिए, दूसरा किसी के यहां यदि आकस्मिक चिकित्सा या गहन चिकित्सा की आवश्यकता पड़ गई तो उनके पास पैसे नहीं है बिजली विभाग वाले ट्रांसफार्मर से कनेक्शन कट करके जा रहे हैं बिजली का बिल नहीं चुकता कर पा रहे हैं, शादी नही कर पा रहे हैं, बैंक का कर्ज नहीं पटा पा रहे हैं ओवरड्यू हो गया, साथ ही प्रभारी एआरसीएस को भी तत्काल हटाया जाय और यदि शासन प्रशासन नही सुनता है तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।

नायब तहसीलदार ने कहा

वहीं ज्ञापन लेने आये नायब तहसीलदार राघवेंद्र पटेल ने बताया कि आज किसानों ने धान का भुगतान न होने के कारण अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है हम इस ज्ञापन को कलेक्टर महोदय तक पहुंचा देंगे और उनके द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के पास तक भेज दिया जाएगा।

4 जिलों के किसान परेशान

गौरतलब है कि उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और बैतूल जिले में एनसीसीएफ द्वारा धान की खरीदी की गई है और वहां के किसान परेशान हैं जबकि जहां नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा खरीदी की गई है वहां किसानों का भुगतान पूरा हो चुका है और अब देखना होगा कि किसानों को आंदोलन करना पड़ेगा या भुगतान होगा।

धान का पैसा न मिलने से आक्रोशित किसानों ने दिया आंदोलन की चेतावनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here