Home Uncategorized गहरवार परिवार में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

गहरवार परिवार में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

616
0

उमरिया – श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पावन पंचम दिवस पर कथावाचक श्रद्धेय पंडित सुभाष चैतन्य जी महाराज (सिहोरा) के श्रीमुख द्वारा कृष्ण बाललीला के प्रसंग में बताया गया कि “प्रेम हो या द्वेष, लोभ हो या फिर मोह किसी भी भावना से यदि प्रभु से संबंध जुड़ जाए तो भगवान उसे अपनी शरण में ले लेते हैं। कृष्ण जन्म के बाद कंस को अपनी मृत्यु का भय सताने लगा और वह उन्हें पागलों की तरह ढूढ़ रहा था। एक दिन उसने पूतना नाम की राक्षसी को गोकुल धाम में भेज दिया। पूतना ने अपने स्तन में कालकूट विष लगाकर भगवान श्रीकृष्ण को अपनी गोद में ले लिया और उन्हें स्तनपान कराने लगी। वह बालकृष्ण को लेकर आकाश मार्ग से उड़ने लगी। धीरे-धीरे प्रभु जब दुग्ध के साथ उसके प्राणों को भी पीने लगे तो चीखने-चिल्लाने लगी। प्रभु ने मुष्टिका प्रहार कर उसका अंत कर दिया। कथा व्यास ने जब पूतना वध की कथा सुनाई तो पूरा पंडाल जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से गूंज उठा। कृष्ण बाल लीला के विविध प्रसंगों की कथा को धर्मावलंबी पुरुष, महिला, वृद्धजन ध्यानमग्न होकर कथा का अमृत रसपान कर रहे हैं ।

कथा के मुख्य यजमान दादी श्रीमती शांति सिंह गहरवार, माता श्रीमती कमला सिंह जी गहरवार हैं। महापुराण का आयोजन स्व. सूर्यप्रताप सिंह जी गहरवार (बब्बा जी), स्व. नारेंद्र बहादुर सिंह जी गहरवार (पिता), स्व. अखिलेंद्र सिंह गहरवार (भाई) की स्मृति में हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here