Home Uncategorized भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित पिकअप ने ली युवा व्यवसायी की जान 3...

भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित पिकअप ने ली युवा व्यवसायी की जान 3 अन्य घायल

131
0

जिले की यातायात व्यवस्था एकदम चौपट होने एव आरटीओ की अनदेखी के चलते सड़क दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, आए दिन किसी न किसी को जान गंवानी पड़ रही है, बीती रात अनियंत्रित पिकअप ने कार को ठोकर मार दिया जिसमें युवा व्यवसायी की जान चली गई तो वहीं 3 लोग गंभीर घायल हो गए! 

*भीषण सड़क हादसा*

उमरिया – जिले से गुजरने वाली एन एच 43 में कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली सिविल लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र में राजबी ढाबा के पास तेज गति पिकअप ने कार को जोरदार ठोकर मार दिया जिसमें चंदिया नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी की मौत हो गई वहीं 3 अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर रिफर कर दिया गया! 

*सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने बताया*

सिविल लाइन चौकी प्रभारी ब्रज किशोर गर्ग ने बताया कि देर रात जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंच कर सभी को जिला अस्पताल भिजवाए जिसमें चंदिया निवासी रिशु उर्फ अतुल अग्रवाल की मौत हो गई एवं राजेन्द्र चौबे, राजेश राय और प्रभात उर्फ सीपू अग्रवाल गम्भीर घायल थे जिनको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर इलाज के लिये रिफर कर दिया गया है, वहीं अतुल अग्रवाल के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पिकअप को जप्त कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है! 

*कैसे हुई दुर्घटना एवं जिले के हाल*

गौरतलब है कि चंदिया नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी रिशु उर्फ अतुल अग्रवाल अपनी कार क्रमांक एम पी 65 सी 0616 से उमरिया का अपना काम निपटा कर वापस चंदिया जाने के लिये लोहारगंज के रास्ते से होते हुए जैसे ही हाइवे पर आए वैसे ही तेज रफ्तार पिकअप क्रमांक एम पी 04 वाई सी 4651 ने जोरदार ठोकर मार दिया जिसमें युवा व्यवसायी की मौत हो गई एवं कार में सवार तीन लोग गम्भीर घायल हो गए! सबसे खास बात यह है कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ढेरों निर्णय लिए जाते हैं लेकिन सभी फाइलों में ही दम तोड़ देते हैं और दूसरी तरफ सड़कों पर अनियंत्रित गति एवं लापरवाही पूर्ण वाहन चालन के चलते नागरिक दम तोड़ देते हैं, यदि जितने निर्णय लिए जाते हैं उनको धरातल पर उतारा जाय तो निश्चित ही दुर्घटनाओं में कमी आएगी, यदि जिले में मौजूद इंटरसेप्टर वाहन का उपयोग किया जाए तो अनियंत्रित गति पर रोक लग सकती है, जो किसी के घर के चिराग को बुझने से रोकने में प्रभावी कदम होगा, वहीं यदि आरटीओ भी हाइवे में बेतरतीब खड़े ट्रकों पर ध्यान दें तो बहुत सी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है! 

*भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित पिकअप ने ली युवा व्यवसायी की जान 3 अन्य घायल*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here