
जंगल चौकी के पीछे रात में घूम रहे Youth पर Bear ने हमला कर घायल कर दिया उसकी चीख पुकार सुन ग्रामीण दौड़े तब बची युवक की जान।
Umaria – बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज अंतर्गत ग्राम समरकोईनी में जंगल चौकी के पीछे कल रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच Bear ने Youth पर हमला कर दिया जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण और वनकर्मी दौड़े तब कहीं युवक की जान बच पाई और उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवा दिया गया।
Bear के हमले से Youth घायल 24 घण्टे बाद लाया गया जिला अस्पताल

इस मामले में Manpur रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि कल रात लगभग 10 बजे ग्राम समरकोईनी निवासी 36 वर्षीय ग्रामीण दासू बैगा पिता बाबूलाल बैगा जंगल चौकी समरकोईनी के पीछे घूम रहा था, अब चाहे वो शराब पीने गया हो या महुआ देखने गया हो कि महुआ गिर रहा है या नही और उसी महुआ को खाने के लिए Bear आया होगा तो उसके ऊपर हमला कर दिया जिसमें वो घायल हो गया। हमको सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में लाकर भर्ती करवा दिए।
Bear के हमले से Youth घायल 24 घण्टे बाद लाया गया जिला अस्पताल

गौरतलब है कि Bear के हमले से गम्भीर रूप से घायल युवक को मानपुर में भर्ती करवा कर वन विभाग अपने कर्तव्यों की इति श्री कर लिया और घायल वहां बिना ठीक इलाज के कल रात और आज दिन भर तड़फता रहा बाद में आज रात में लाकर District Hospital में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।







