
उमरिया – जिला मुख्यालय की कोतवाली थाने में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई इस बैठक में एसडीओपी नागेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, टीआई राघवेन्द्र तिवारी, नगर पालिका के इंजीनियर देव कुमार गुप्ता,
मेंहदी हसन, इद्रीश खान, अफसर अली रही, नईम खान, सईद मंसूरी, नबाब अली, महफूज अली, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, अमृत लाल यादव एवं पत्रकार गण मौजूद रहे।

बैठक में बताया गया कि सुबह साढ़े 8 बजे नमाज अदा की जाएगी, वहीं यह भी बताया गया कि यदि भारी बारिश हुई तो ईदगाह की जगह मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी।
वहीं एसडीओपी और टीआई ने सभी से अपील किया कि शांति और सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाए। वहीं यह भी कहे कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी, साथ ही उपद्रव करने वाले को बख्शा नही जाएगा।







