
उमरिया – जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र अभिनव सिंह गहरवार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षण बोर्ड सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा बारहवीं की परीक्षा में 93% अंको के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया।

छात्र अभिनव सिंह गहरवार धावड़ा निवासी ज्ञानेन्द्र सिंह गहरवार के बड़े सुपुत्र हैं, छात्र ने जिले के साथ अपने बब्बा स्वर्गीय नरेन्द्र बहादुर सिंह गहरवार, गुरुजनों और समस्त गहरवार परिवार का नाम रोशन किया है।

गौरतलब है कि छात्र अभिनव बचपन से ही होनहार रहा है वहीं अभिनव ने बताया कि मेरी इच्छा यूपीएससी की तैयारी करने की है जिसके लिए मेरे माता पिता भी मेरे साथ हैं और मैं अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लूंगा वहां से ग्रेजुएशन कर यूपीएससी की तैयारी भी करूंगा।

mpbreakingnews.co.in परिवार इस होनहार छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई देता है।







