
उमरिया – जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच 43 में बन्ना नाला के पास अनियंत्रित पुलिस बस क्रमांक एम पी 03 ए 6298 जो कि पीटीएस उमरिया की बस है, ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया जिससे युवक गम्भीर घायल हो गया। गम्भीर रूप से घायल युवक के रिश्तेदार निशान्त ने बताया कि ये मेरा साला विवेक कुमार गुप्ता पिता ओमकार प्रसाद गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम ददरौंडी हाल मुकाम घंघरी थाना कोतवाली उमरिया का है। ये हिंदुस्तान लिवर लिमिटेड का काम करते थे और साथ मे एलआईसी के भी एजेंट रहे ये अपनी बाइक से पाली अपने काम से जा रहे थे तभी बन्ना नाला के पास शहडोल तरफ से आ रही बस ने जोरदार ठोकर मार दिया और जब ये बेहोश हो गए तो अपनी बस में बैठा कर लाये हैं और अमहा के पास से दूसरी गाड़ी में लाकर अस्पताल में भर्ती करवा कर गायब हो गए। अस्पताल में पट्टी करके जबलपुर रिफर कर दिए जहां ले जाते समय रास्ते मे पान उमरिया के पास मौत हो गई तब वापस लेकर उमरिया आ गए।
हम सब की मांग है कि इसमें सख्त कार्रवाई कर दोषी को सजा दी जाय।







