Home अतिवृष्टि देर रात हुई Heavy Rain ने ग्रामीण क्षेत्रों में मचाई तबाही लोग...

देर रात हुई Heavy Rain ने ग्रामीण क्षेत्रों में मचाई तबाही लोग घरों में कैद

170
0

रात भर हुई बारिश के चलते S G T P के जोहिला डेम के सभी 6 गेट खोले गए, रेल्वे ट्रैक जाम, हाइवे में गिरा मलबा, लोग घरों में कैद, कई घर गिरे।

देर रात हुई Heavy Rain ने ग्रामीण क्षेत्रों में मचाई तबाही लोग घरों में कैद

Umaria – जिले में देर रात हुई Heavy Rain के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कटनी – बिलासपुर रेल खण्ड में घुनघुटी – मुदरिया स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर ढेर सारा मलबा गिरने से रेल ट्रैक जाम हो गया था, सुबह उसको साफ कर रेल यातायात बहाल किया गया।

देर रात हुई Heavy Rain ने ग्रामीण क्षेत्रों में मचाई तबाही लोग घरों में कैद

वहीं दूसरी ओर घुनघुटी मोर्चा फाटक के बीच एन एच 43 के बीच बनी सड़क के अगल बगल पहाड़ के बीच से निकली सड़क पर ढेर सारा मलबा गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन बन्द हो गया था।

देर रात हुई Heavy Rain ने ग्रामीण क्षेत्रों में मचाई तबाही लोग घरों में कैद

इतना ही नहीं पाली थाना अंतर्गत ग्राम घुनघुटी काचोदर के बीच बसाड़ नाला में उफान आने के कारण 10 से 15 गांव को जोड़ने वाली P M G सड़क ही बह गई, जिससे ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया।
वहीं ग्राम काचोदर निवासी हेमनाथ बैगा जनपद सदस्य का घर भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में आने से पानी से भर गया साथ ही कई लोगों के घर में पानी भरने से घर भी गिर गया। हालांकि अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना कहीं से नही मिली है।

देर रात हुई Heavy Rain ने ग्रामीण क्षेत्रों में मचाई तबाही लोग घरों में कैद

पाली जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम गोयरा में देर रात से हो रही बारिश से हालात बद से बदतर हो गए है। आदिवासी बाहुल्य इस गांव में आधे दर्जन से अधिक मकान 05 से 06 फिट पानी मे डूब गए है। अनहोनी की आशंका में ग्रामीण घर छोड़कर ऊंचे स्थान में बने अशोक सिंह के मकान में पहुंच गए है। ग्राम गोयरा निवासी मुनिराज सिंह ने बताया कि देर रात से लगातार हो रही तेज़ बारिश से हमारे अलावा जंगलिया सिंह, सूरज बैगा, धन सिंह, जयलाल सिंह, अहिवरन सिंह, मन्ना सिंह, हर्ष सिंह के घर पानी मे डूब गए है। हम सभी लोग सिर्फ 4 बोरी चावल ही घर से निकाल सके हैं, इसके अलावा घर मे रखी सभी सामग्री जलमग्न हो गई है। हमारी जिला प्रशासन से मांग की है कि हम लोगों को राहत सामग्री एवम ज़रूरी मदद दिलाई जाए। गौरतलब है कि पाली जनपद पंचायत का ग्राम गोयरा कमराई नदी के ऊपर बसा हुआ है, 8 – 10 घण्टे से लगातार हो रही बारिश गांव के लिए आफत बन कर आई है।

देर रात हुई Heavy Rain ने ग्रामीण क्षेत्रों में मचाई तबाही लोग घरों में कैद

वहीं पाली S D M टी आर नाग ने बताया कि सूचना मिली है की कुछ घर गिर गए हैं, हम खुद मौका निरीक्षण करने जा रहे हैं, वहीं पानी उतरने के बाद सर्वे करवा कर सभी को हर सम्भव मदद दी जाएगी और जो भी आवश्यकता होगी जिला प्रशासन मदद करेगा।

देर रात हुई Heavy Rain ने ग्रामीण क्षेत्रों में मचाई तबाही लोग घरों में कैद

करकेली जनपद पंचायत के ग्राम लोढा से करीब 10 किमी दूर ग्राम बहेरवाह में बड़वा नदी के उफान पर आने से पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण कई गांव का रास्ता अवरुद्ध हो गया, ग्रामीण पानी उतरने के इंतजार में खड़े हैं।

देर रात हुई Heavy Rain ने ग्रामीण क्षेत्रों में मचाई तबाही लोग घरों में कैद

वहीं ग्राम निगहरी से 3 किमी दूर ग्राम पठारी खुर्द में मौजूद सिंघली नदी भी उफान पर है जिसके चलते पुल के ऊपर से पानी का तेज बहाव होने के कारण कई गांव का रास्ता अवरुद्ध हो गया।

देर रात हुई Heavy Rain ने ग्रामीण क्षेत्रों में मचाई तबाही लोग घरों में कैद

ग्राम पंचायत जरहा के ग्राम घोरमरा में भारी बारिश होने के कारण पानी घरों में के दरवाजे तक भरा हुआ है। यदि 2 घंटे पानी गिर गया तो घरों में घुस जाएगा ग्राम वासियों को कहीं आने-जाने का रास्ता भी नही है उसका कारण चारो तरफ नदी होना बताया जा रहा है।
देव लाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है, ग्रामीण वर्षों से जिला प्रशासन से पानी निकासी के रास्ते का गुहार लगा रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन के कान में आज तक जूं नही रेंगी।

देर रात हुई Heavy Rain ने ग्रामीण क्षेत्रों में मचाई तबाही लोग घरों में कैद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here