
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आये दिन घटनाएं घट रही हैं, कहीं बाघों की Death तो कहीं बाघ के हमले से ग्रामीण घायल। आज फिर बाघ ने हमला कर वृद्ध को घायल कर दिया।
Umaria – जिले के विश्व प्रसिद्ध Bandhavgarh टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मवेशी चराने गए वृद्ध पर Tiger ने हमला कर दिया, जिसके चलते वृद्ध घायल हो गया और वन विभाग को सूचना मिलते ही उसको जिला अस्पताल में लाकर भर्ती करवाये जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
Tiger के हमले से मवेशी चराने गया वृद्ध घायल जिला अस्पताल में भर्ती

इस मामले में धमोखर रेंजर विजय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि दिन में करीब साढ़े 12 बजे धमोखर रेंज के बफर जोन अंतर्गत कक्ष क्रमांक R F 102 के खडेहा रपटा हार में ग्राम बडवाही निवासी 62 वर्षीय सुद्धू सिंह पिता सुख लाल सिंह मवेशी चराने गया था तभी मवेशी देख कर वहीं झाड़ी में छिपा Tiger हमला बोल दिया जिससे वृद्ध घायल हो गया, उसके साथ मवेशी चरा रहे अन्य लोग हल्ला मचाये तब Tiger भागा और हमको सूचना दिए तो हम अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच कर तत्काल घायल को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती करवाये जहां इलाज किया जा रहा है, साथ ही तात्कालिक सहायता के रूप में 1 हजार रुपये परिजन को दे दिया गया है।
Tiger के हमले से मवेशी चराने गया वृद्ध घायल जिला अस्पताल में भर्ती







