
घर मे हुआ विवाद आवेश में मां अपनी एक वर्ष की बेटी को लेकर कुंए में लगाई छलांग दोनो की हुई मौत, युवती के माता पिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
1 वर्ष की बेटी को लेकर माँ कुंए में लगाई मौत की छलांग, दोनो की मौत
क्या है पूरा मामला

Umaria – जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चंसुरा निवासी 26 वर्षीया शकुन यादव पति राम मिलन यादव अपनी 1 वर्षीया पुत्री को लेकर दिन में 12 बजे करीब घर मे खाना बनाने के बाद अज्ञात कारणों से अपने ही खेत मे बने कुएं में कूद गई, लगभग 1 घंटे बाद जब गांव वालों को पता चला तब हड़कंप मच गया, उसके बाद जब ग्रामीणों ने कुंए से निकाला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मां बेटी दोनो की मौत हो गई।
1 वर्ष की बेटी को लेकर माँ कुंए में लगाई मौत की छलांग, दोनो की मौत
क्या कहते हैं टी आईं

इंदवार टी आई एस एन प्रजापति ने बताया कि दिन में करीब 1 बजे सूचना मिली कि ग्राम चंसुरा में 1 महिला अपनी 1 साल बच्ची के साथ कुंए में कूद कर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना के मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर देखे और गांव वालों की मदद से मां बेटी के शव को कुंए से निकलवाये तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी। मृतिका का विवाह वर्ष 2017 में हुआ था जिसके चलते नवविवाहित की श्रेणी में आती है, देहाती नालसी लेकर मृतिका शकुन यादव के पिता बोड्डा यादव निवासी ग्राम सरमनिया को सूचना दिए और उनके आने का इंतजार करते रहे, उनके आने पर शव का पंचायतनामा तैयार किया गया।
1 वर्ष की बेटी को लेकर माँ कुंए में लगाई मौत की छलांग, दोनो की मौत
माता पिता का आरोप

मृतिका के माता पिता ने आरोप लगाया कि मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा जिसके चलते यह घटना घटित हुई है। कल दोनो का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा, आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।
1 वर्ष की बेटी को लेकर माँ कुंए में लगाई मौत की छलांग, दोनो की मौत
क्या चल रहा है जिले में
गौरतलब है कि जिले में हत्या, आत्महत्या, दुष्कर्म और महिला संबंधी अपराधों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। आवश्यकता है इन पर अंकुश लगाने की।
1 वर्ष की बेटी को लेकर माँ कुंए में लगाई मौत की छलांग, दोनो की मौत







