Home क्राइम जादू टोने के अंदेशे में मां बेटी और कोख में पल रहे...

जादू टोने के अंदेशे में मां बेटी और कोख में पल रहे बच्चे की हत्या

251
0

नव विवाहिता और दूध मुही बच्ची की मौत के बाद मृतिका के परिजनों ने जमकर किया हंगामा, ससुराल पक्ष के लोगों ने जादू टोने के शक पर मार कर फेंका कुंए में मां बेटी की मौत।

कहाँ का है मामला

Umaria – जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चंसुरा में जादू टोने के अंदेशे में मां, बेटी और कोख में पल रहे बच्चे की हत्या का मामला सामने आया।

क्या है पूरी घटना, मृतिका के पिता की जुबानी

पूरी घटना में ग्राम चंसुरा निवासी 26 वर्षीया मृतिका शकुन यादव के पिता ग्राम सरमनिया निवासी बोड्डा यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारी बेटी शकुन यादव का विवाह ग्राम चंसुरा निवासी राम मिलन यादव पुत्र गफई यादव के साथ हुआ था और कुछ दिन के बाद उसके सास ससुर, और जेठ जेठानी उसको प्रताड़ित करने लगे वो लोग पहले जमीन के लिए झगड़ा किये फिर माकान के लिये झगड़ा किये, फिर उसके बाद बच्चे के लिए मंदिर में दिखवाये और वहां आरोप लगाए कि भूत – प्रेत चलवाते हो, जादू टोना करते हो, मेरे को मरवाते हो, ये बात उसके जेठ और जेठानी कहते रहे, इसके बाद फिर मंदिर चले गए और कहे कि हम तुमको तोड़ देंगे, और कुंआ में डाल देंगे और गाली देते हुए चल दिये, इसके 15 – 20 दिन बाद उसको कुंआ में डाल दिये। क्रूरता पूर्वक उसके सारे जेवरात, सोना, चांदी सब उतार लिए, उसके शरीर मे एक चूड़ी भी नही रह गई, नाक फाड़ कर फुलिया निकाल लिया, करधन निकाल लिये, बच्ची का पायल उतार लिये, पूरे जेवरात उतार कर, कुंए में डाल कर अपने मामा के यहां चले गए, सास अपने मायके ले गई और आधे घंटे बाद फिर वापस आ गए, तब तक में शोर मच गया, ये लोग मां, बेटी और कोख में पल रहे बच्चे का मर्डर कर कुंआ में डाल दिये कि हमारा नाम न लगे, यह काम वो लोग किये हैं।

क्या कहना है मृतिका के पति का

इस मामले में मृतिका के पति राम मिलन यादव ने भी बताया कि मेरे पास गांव के सुदामा जायसवाल का फोन आया कि तुम्हारी पत्नी बहुत बीमार है तुम जल्दी आ जाओ, मैं अमरपाटन में गाड़ी चलाता हूँ, तब मैं यहां शाम को 4 बजे पहुंचा तब तक सब खत्म हो चुका था, मेरी पत्नी का मेरे भाई भाभी से विवाद चल रहा था जादू टोना का कि तुम्हारे ससुराल से भूत प्रेत आये हैं, हमको परेशान करते हैं, अपने ससुर को बुलाओ, हमको झारवाओ, यही परेशानी चल रही थी, आज उमरिया पोस्टमार्टम के लिए लेकर आये हैं।

पुलिस क्या कहती है

इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि ये थाना इंदवार के ग्राम चंसुरा की घटना है, इसमें कल कुंए में एक महिला अपने बच्चे के साथ मृत अवस्था मे मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया आज वो महिला डॉक्टर अधिकारियों की कम्बाइंड टीम के साथ पीएम कराया जा रहा है, पीएम के बाद ही इसमें आगे कार्रवाई होगी, अभी प्रथम दृष्टया इसमें सास ससुर और जेठ जेठानी वगैरह जो हैं उनकी प्रताड़ना हो सकती है, इस संबंध में जांच की जाएगी।

कैसे अंधविश्वास के जाल में फंसे

इतना ही नही गांव की एक महिला शंकर भगवान के मंदिर के प्रांगण में देवी आने का दिखावा कर किस ढंग से मृतिका पर आरोप लगा रही है जिसको लोग सच मान कर उसकी हत्या कर दिए।

क्या हुआ विवाद, कैसे माने लोग

वहीं आपको बता दें इंदवार पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर लेकर आई तो वहां सैकड़ों की तादाद में मृतिका के मायके पक्ष और अन्य लोग एकत्रित होकर महिला डॉक्टर एवं डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम करवाने एवं न्याय की मांग करने लगे लेकिन वहां कोई महिला डॉक्टर पदस्थ न होने के कारण विवाद जैसी स्थिति बनने लगी तब पुलिस के अधिकारी काफी मशक्कत से भीड़ को समझा कर शव उमरिया जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम करवाया गया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया गया तब कहीं जाकर स्थिति शांत हुई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

क्या है जिले के स्वास्थ्य विभाग की स्थिति

गौरतलब है कि मानपुर विधानसभा मुख्यालय होने के बाद भी वहां महिला चिकित्सक की नियुक्ति नही की गई है, इतना ही नही ग्रामीण क्षेत्रों में जिन डॉक्टरों की पदस्थापना की जाती है वह भी सीएमएचओ कार्यालय से सेटिंग कर नगरीय क्षेत्रों में अपनी डियूटी लगवा लेते हैं और ग्रामीण क्षेत्र के लोग इलाज और विषम परिस्थिति में या कोई घटना, दुर्घटना होने पर शव को लेकर पुलिस भी पचासों किलोमीटर के चक्कर काटती रहती है। ऐसे में आवश्यकता है कम स कम हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक महिला चिकित्सक की नियुक्ति अनिवार्य रूप से की जाय साथ ही जिस चिकित्सक की पदस्थापना ग्रामीण क्षेत्रों में की जाय उनको वहीं डियूटी करने दिया जाय ताकि सभी को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

जादू टोने के अंदेशे में मां बेटी और कोख में पल रहे बच्चे की हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here