Home खबर का असर खबर का असर भ्रष्टाचारी सहकारिता निरीक्षक हुआ निलंबित

खबर का असर भ्रष्टाचारी सहकारिता निरीक्षक हुआ निलंबित

249
0

खबर का हुआ असर, सहकारी समिति के तत्कालीन प्रशासक को कलेक्टर ने किया निलंबित। पी एम फसल बीमा के नाम पर आदिवासियों के नाम पर 80 लाख रुपये का फर्जी लोन बना कर निकाले थे पैसे।

क्या हुई कार्रवाई

Umaria – 9 अक्टूबर को खबर प्रकाशित किया गया था कि जिले के आदिवासी किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर लगभग 80 आदिवासी किसानों के नाम पर लगभग 80 लाख रुपये का फर्जी ऋण बना कर सहकारी समिति पाली के तत्कालीन प्रबंधक हरि निवास पांडेय एवं तत्कालीन प्रशासक चन्द्र मणि द्विवेदी द्वारा पैसे निकाल लिए गए थे, जिसकी शिकायत किसानों द्वारा थाना, कलेक्टर, एस पी, कमिश्नर से लेकर मुख्यमंत्री तक किये थे लेकिन किसी ने बात नही सुनी तब इस बात को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिस पर अपर कलेक्टर शिव गोविन्द मरकाम द्वारा पीड़ितों के बयान लिए गए और जांच की गई, उस जांच में सारे तथ्य सही पाए गए।

*कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन*

अपर कलेक्टर ने पूरी जांच रिपोर्ट जिले के कलेक्टर के सामने पेश किया जिस पर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचारी सहकारिता निरीक्षक चन्द्र मणि द्विवेदी तत्कालीन प्रशासक कृषक सेवा सहकारी समिति एवं वर्तमान सहकारिता निरीक्षक कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जिला पंचायत में नियत किया गया है, वहीं निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि मामला उमरिया जिले के
कृषक सेवा सहकारी समिति पाली के तत्कालीन प्रबंधक हरि निवास पांडेय एवं प्रशासक चन्द्र मणि द्विवेदी द्वारा वर्ष 2022 में ग्राम सरवाही कला, सरवाही खुर्द, बन्नौदा, बरबसपुर, छिंदहा, सलैया 2, गोयरा के लगभग 80 आदिवासी किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर उनकी ऋण पुस्तिका जमा करवा कर कोरे कागजों में हस्ताक्षर एवं अंगूठा लगवा लिया गया, बाद में उन किसानों के नाम पर के सी सी बना कर लगभग 75 से 80 लाख रुपये की राशि प्रबंधक और प्रशासक डकार गए।

*ये हैं चन्द्र मणि द्विवेदी और हरी निवास पांडेय*

वहीं 28 फरवरी 2023 को तत्कालीन प्रबंधक हरि निवास पांडेय सेवा निवृत्त हो गए, और प्रशासक चन्द्र मणि द्विवेदी अपना स्थानांतरण मानपुर ब्लाक में करवा लिए और वहां भी कोटरी के प्रबंधक के साथ मिल कर लाखों का घोटाला किये।
वहीं जब दूसरे प्रबंधक ने कृषक सेवा सहकारी समिति का प्रभार लिया तो इतनी लम्बी ऋण राशि देख कर वसूली करने आदिवासी किसानों के घर पहुंच गए तब किसानों को पता चला कि हम लाखों रुपये के कर्जदार हैं तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

कहाँ – कहाँ दिये थे आवेदन

उसके बाद लगातार आदिवासी किसान थाना पाली, एसडीएम पाली, सहायक आयुक्त सहकारिता, जिले के कलेक्टर, एसपी, संभाग के कमिश्नर से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नही है।

अभी किसकी और होनी चाहिये जांच

इतना ही कृषक सेवा सहकारी समिति पाली के तत्कालीन प्रशासक सहकारिता निरीक्षक चन्द्र मणि द्विवेदी और वर्तमान प्रशासक संजय सराफ के प्रभार की सारी समितियों के अलावा प्रभारी सहायक आयुक्त सहकारिता अभय सिंह की जांच निष्पक्ष रूप से करवाई जाय तो जिले में कई करोड़ का घोटाला निकल कर सामने आएगा वह भी आदिवासी किसानों के साथ जो किया गया है।

खबर का असर भ्रष्टाचारी सहकारिता निरीक्षक हुआ निलंबित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here