
जिले में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि आर टी आई के तहत जानकारी मांगने पर जानकारी देना तो दूर पैर तोड़ने की धमकी जरूर दे दी गई, अब पुलिस कार्रवाई की बात कर रही है।
जिले में कैसा भ्रष्टाचार

Umaria – यदि आपको भ्रष्टाचार देखना है तो एक बार उमरिया जिले में अवश्य पधारिये, प्रदेश को कौन कहे शायद देश मे इस जिले से ज्यादा भ्रष्टाचार कहीं देखने को नही मिलेगा। यहां बड़े से लेकर छोटे तक सब एक जैसे हैं, इस जिले में कोई किसी की नही सुनता, न ही किसी की कमांड है, एक नही हर विभाग का एक ही हाल है, बस ईमानदार है तो वह जिसको मौका नही मिला। लोक निर्माण, आर ई एस, डब्ल्यू आर डी, कृषि, खाद्य, विद्युत, सहकारिता, नागरिक आपूर्ति, शिक्षा, ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक, राजस्व, वन विकास निगम हो या वन विभाग सामान्य हो, टाइगर रिजर्व, आबकारी, चिकित्सा, किसको – किसको गिनवायें कुल मिला कर पूरे जिले की यही स्थिति है, यहां तो नियम विरुद, कई अपात्र पदों पर बैठे हैं। बस सब माता लक्ष्मी के भक्त हैं और उन्ही की कृपा से मनमानी करने में लगे हैं।
उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य की धमकी

ऐसा ही एक मामला जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय से सामने आया जहां प्राचार्य के द्वारा आरटीआई के तहत जानकारी मांगने वाले को धमकी दिया गया, कहा एक पैर टूटा है दूसरा तोड़ दूंगा मैं यहां का लोकल रहने वाला हूं।
क्या बताया आर टी आई कार्यकर्ता ने

आरटीआई कार्यकर्ता विनायक भट्ट ने बताया किन मेरे द्वारा प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय यू बी सिंह को आर टी आई का आवेदन दिया गया कि कुंआ को बंद कर चबूतरा बना दिया गया इसकी जानकारी चाहिए तो मेरे को जानकारी तो नही दिए उल्टा धमकी दिए, और बोले कि आ गए लंगड़े जानकारी मांगने, जानकारी मांग रहा है, बहुत बड़ा आर टी आई कार्यकर्ता है, मैं लोकल हूँ, ठाकुर हूँ, तेरे को गड़वा दूंगा, तेरा दूसरा पैर तोड़वा दूंगा, इस तरह से मेरे को धमकी दी गई, जिसके संबंध में मैं पुलिस अधीक्षक महोदय को आवेदन देकर मांग किया हूँ कि मुझे इस व्यक्ति से खतरा है मेरी जान माल की रक्षा की जाए।
एडिशनल एसपी ने क्या बताया

वहीं इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि आर टी आई कार्यकर्ता विनायक जी ने एक आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उत्कृष्ट विद्यालय की जो प्राचार्य हैं उदय भान सिंह ने उनसे बदतमीजी की है आवेदन में यह लिखा है कि उनने एक आरटीआई की जानकारी विद्यालय से चाह रहे थे और जानकारी न देने या जानकारी छिपाने की वजह से इनको धमका रहे हैं इसकी जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएगा उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
प्राचार्य का कारनामा

गौरतलब है कि कहते हैं शिक्षक भगवान का वह रूप है जो बच्चों को को सही राह दिखा कर इंसान का रूप प्रदान करते है मगर यहां तो शिक्षा के मंदिर में बैठे हुए प्राचार्य इस तरह की बात करके सरकार और समाज दोनों को शर्मिंदा करने का कार्य कर रहे हैं एक तो जल स्रोत को खत्म कर कानूनन अपराध किया और जब आरटीआई के कार्यकर्ता ने इसकी जानकारी चाही तो उसे पैर तोड़ने की धमकी दे दी अब जिला प्रशासन ऐसे प्राचार्य पर क्या कार्यवाही करता है यह तो समय के गर्भ में है।
आरटीआई के तहत जानकारी मांगना पड़ा भारी मिली पैर तोड़ने की धमकी







