Home प्रदेश 3 दिन बाद भी मिला दोनो का शव

3 दिन बाद भी मिला दोनो का शव

477
0

सुरेन्द्र त्रिपाठी

उमरिया 16 जुलाई – जिले के पाली थाना अंतर्गत ग्राम सुन्दरदादर से लगे जोहिला नदी में 14 जुलाई को मछली मारने गए 2 लोग गहरे पानी के बहाव में आ जाने के कारण नदी में बह गए थे आज 16 जुलाई को 10 किलोमीटर दूर मंगठार डैम के ईशनपुरा घाट में 32 वर्षीय युवक गंगा राम और 8 वर्षीय बच्चे शनी का शव होमगार्ड की गोताखोर टीम और ग्रामीणों के सहयोग से निकाली गई।


उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सुन्दरदादर से लगे जोहिला नदी में 14 जुलाई को दोपहर में मछली मारने गए घाटा टोला निवासी गंगा अगरिया उम्र 32 साल अपने पुत्र गजानंद उम्र 12 साल व पड़ोस के रहने वाले चंद्रभान उर्फ शनी पिता प्रीतम सिंह उम्र 8 साल के साथ मछली मारने जोहिला नदी के खाले घाट गए हुए थे जहाँ गंगा अगरिया दोनो बच्चों को लेकर नदी के बीच जाकर पत्थर के टीले में बैठकर मछली मार रहा था तभी पानी का बहाव तेज होने लगा, पानी का बहाव देखकर गंगा ने पहले अपने लड़के गजानंद को नदी से बाहर निकाला और चंद्रभान उर्फ शनी को लेने दोबारा नदी में घुसकर उसका बचाव करने लगा तभी नदी में पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने से दोनो नदी में बह गए जिनकी तलाश लगातार ग्रामीण और होमगार्ड की गोताखोर टीम करती रही लेकिन कल सफलता नही मिल सकी थी रात होने के कारण तलाश अभियान बंद कर दिया गया था आज सुबह से पुनः प्रयास किया जाने लगा, आज 10 किलोमीटर दूर मंगठार डैम के ईशनपुरा घाट में दोनो के शव मिले। इस मामले में साथ मे गया गंगा का पुत्र गजानंद उर्फ गजना बताया कि पापा हमको किनारे लाया बाद में शनी को लेने गया तब पानी और बढ़ गया उसमें दोनो लोग बह गए तब हम घर आ गए। वहीं गंगा की पत्नी सुमित्रा बताई कि हम घर मे नही थे निदाई करने गए थे जब आये तो पता चला कि गजानंद, शनी और गंगा नदी चले गए थे।वहीं शनी की माँ बेनी बाई बताई क़ि हम घर में नही रहे निदाई करने गये थे जब वापस आये तो पता चला कि पड़ोसी हमारे लड़के को लेकर नदी गया था और वापस नहीं लौटा।
सुन्दरदादर निवासी रणमत सिंह बताया कि कल ये लोग यहाँ नदी में जाल डाल कर मछली पकड़ रहे थे तभी पानी बढ़ गया दोनो बह गए जब तक हम लोगों की नजर पड़ी और दौड़े तब तक पानी और बढ़ गया किसी की हिम्मत नही रही समय नही मिला बेचारे दोनो बह गए, गंगा का लड़का जो बच गया था वो बताया तो फोन किये तब अधिकारी आये थे और देख कर चले गए, अभी भी आये थे और चले गए।
गौरतलब है कि इस घटना के तीसरे दिन ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से दोनो के शव बरामद हुए अब पुलिस जांच में जुटी है।

Previous articleबाघ के हमले से हुई महिला की मौत
Next articleएन जी टी के निर्देशों की उड़ रही धज्जियां नहीं रुक रहा नदियों से उत्खनन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here