Home वाइल्डलाइफ बाघ ने खाया ग्रामीण को आदमखोर होने की संभावना

बाघ ने खाया ग्रामीण को आदमखोर होने की संभावना

278
0

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ ने 45 वर्षीय व्यक्ति को खाया, सिर और अंगुली मिली मौके पर आदमखोर होने की संभावना

क्या है पूरी घटना

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली रेंज अंतर्गत गढ़पुरी बीट में 2 दिन से लापता व्यक्ति का सिर और अंगुली मिलने से एवं घटना स्थल पर बाघ के पगमार्क मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई।

क्या कहा खितौली रेंजर ने

खितौली रेंजर स्वस्ति श्री जैन ने बताया कि ग्राम खेरवा निवासी 45 वर्षीय खैरुहा बैगा पिछले 10 – 12 दिनों से अपने जीजा राजेश बैगा के घर ग्राम गढ़पुरी में रह कर ताला में मजदूरी का काम करता था, परसों सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था लेकिन वापस घर नही आया तब उसके जीजा तलाश करने लगे लेकिन कहीं नही मिला आज दोपहर में मानव खोपड़ी देखी गई। जैसे ही सूचना मिली तत्काल मौके पर हम लोग एवं उच्च अधिकारी पहुंचे और शिनाख्त करवाये तो उसकी खोपड़ी, अंगुली और हाथ का कुछ हिस्सा एवं कपड़ों से खैरुहा बैगा उम्र 45 वर्ष करीब निवासी ग्राम खेरवा के रूप में हुई, वहीं घटना खितौली रेंज के गढ़पुरी बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक आर एफ 369 कोलुहाबाह स्थित सिंह रिसोर्ट के पीछे की है। वन अमला हाथियों के साथ बाघ की तलाश में लगा हुआ है जैसे ही बाघ मिलेगा तत्काल उसको ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा ताकि दूसरी घटना न हो सके।

रखनी होगी सावधानी

गौरतलब है कि बाघ द्वारा मानव को पूरा खाने की घटना वर्षों बाद सामने आई है जिससे पार्क प्रबंधन में भी सनसनी मच गई है क्योंकि यह स्थिति बाघ के आदमखोर होने का संकेत है। ऐसे में ग्रामीणों और राहगीरों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

बाघ ने खाया ग्रामीण को आदमखोर होने की संभावना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here