
पानी फेंकने निकली चाची को देख कर भतीजा करने लगा गाली गलौज, चाची के मना करने पर कुल्हाड़ी से मार कर किया Murder।

Umaria – जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पठारी में बीती रात सगा भतीजा मोहल्ले में गाली गलौज कर रहा था जिसकी आवाज सुन कर चाची घर के बाहर पानी फेंकने निकली और भतीजे को मना करने लगी कि गाली गलौज मत करो। इतनी सी बात पर भतीजा आक्रोशित होकर हाथ मे ली हुई कुल्हाड़ी से चाची के ऊपर हमला कर दिया। मां की आवाज सुन कर बेटा दौड़ा तब तक भाई भाग गया था आनन फानन में अपनी माँ को देर रात जिला अस्पताल लेकर आया तब तक रास्ते मे ही Death हो चुकी थी।
रिश्तों का कत्ल भतीजे ने किया चाची का Murder

नौरोजाबाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। अभी पुलिस Post mortem करवा कर शव परिजनों को सौंप दी है।
रिश्तों का कत्ल भतीजे ने किया चाची का Murder

इस घटना के बारे में मृतिका कलबतिया बाई कोल पति संम्पत कोल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पठारी के पुत्र प्रेम लाल कोल ने बताया कि मेरी माँ कलबतिया पानी फेंकने गई थी तो मेरे बड़े पिताजी का लड़का लल्लू लाल कुल्हाड़ी से मार दिया हम लोग अस्पताल लाये तो रास्ते मे ही Death हो गई। नौरोजाबाद पुलिस को सूचना दिए पुलिस भी आई थी तब तक भाग गया था पुलिस नही पकड़ पाई है।
रिश्तों का कत्ल भतीजे ने किया चाची का Murder

वहीं नौरोजाबाद T I अरुणा द्विवेदी बताई कि रात 9 बजे सूचना मिली कि कलबतिया बाई कोल का भतीजा छोटे से विवाद पर टांगी से गर्दन के नीचे हमला कर दिया जिससे उसको जीवित समझ कर तत्काल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने dead घोषित कर दिया। मृतिका भतीजे को गाली गलौज करने से मना कर रही थी उसी पर से उसने हमला कर दिया है। मामले में मर्ग कायम कर murder का भी प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम करवाया जा कर, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिश्तों का कत्ल भतीजे ने किया चाची का Murder

गौरतलब है कि जिले में लगातार murder और अन्य Crime के मामले बढ़ते जा रहे हैं, छोटे छोटे विवाद पर Murder हो रहे है। इसके पीछे कहीं न कहीं अवैध नशे का कारोबार भी सहयोगी है। जिले में हर तरफ अवैध शराब और शराब की पैकारी एवं अवैध गांजे का कारोबार सहयोगी है। यदि जिले का आबकारी और पुलिस अमला ईमानदारी से नशे पर अंकुश लगाने का काम करे तो 50% Crime पर अंकुश लग सकता है। साथ ही इसके लिए जिला प्रशासन को जागरूकता अभियान चलाना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को रोकने का प्रयास हो सके।
रिश्तों का कत्ल भतीजे ने किया चाची का Murder







